मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी की दुनिया के उन सेलेब्स में से हैं, जिन्हें परिचय की जरूरत नहीं। उन्होंने अपनी सूझबूझ और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब वह डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो वह जल्दी ही एक वेब सीरीज के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल माचाने के लिए तैयार है। वहीं इसके लिए वह तगड़ी फीस भी चार्ज कर रहे हैं।

हालांकि कपिल शर्मा के डिजिटल डेब्यू को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं है। लेकिन कृष्णा अभिषेक ने यह खुलासा किया है कि कपिल शर्मा इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी रकम वसूलने वाले हैं। यह खुलासा द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड के दौरान हुआ। कृष्णा ने कहा कि कपिल शर्मा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की है।

हालांकि, कृष्णा ने कपिल की इस फीस का खूब मजाक उड़ाया। फैंस के बीच उनकी भारी लोकप्रियता को देखते हुए इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है कि कपिल ने डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी रकम चार्ज ना की हो।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का प्रमोशन करने आ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



