नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के बस चंद दिन बचे हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी 24 अक्टूबर को होने जा रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि वे दोनों दो दिन पहले यानी 22 अक्टूबर को दिल्ली में रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस दौरान नेहा और रोहन के घरवाले ही मौजूद रहेंगे।

इससे पहले दोनों की शादी का एक वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था। इस कार्ड में शादी से जुड़ी सारी जानकारियां थीं। हालांकि इंटरनेट पर लोग इस शादी को महज एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि नेहा कक्कड़ का अगला म्यूजिक एल्बम ‘नेहू दा ब्याह’ 21 अक्टूबर को रिलीज होना है और इसी के लिए दोनों ने ये स्टंट किया है। हालांकि सच्चाई क्या है, यह तो वक्त ही बताएगा। इसी महीने की शुरुआत में दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने रिश्ते के बारे में लोगों के सामने इजहार किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड बंट चुके हैं और पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। अब देखना है कि 24 अक्टूबर को क्या होता है।


Download Android App
Download iOS App



