बॉलीवुड स्टार्स के सोशल मीडिया एकाउंट्स अक्सर हैक कर लिए जाते है। आए दिन किसी ना किसी स्टार की ओर से यही शिकायत सुनने को मिलती है। पहले भी कई स्टार्स के अकाउंट हैक होने की खबरें आती रही हैं। अब बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।
सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा नोट लिखकर इसकी जानकारी दी है और साथ ही ये भी बताया है कि किस वजह से उनका इंस्टा अकाउंट हैक हो गया था। इस नोट के जरिए सुजैन ने अपने फैंस को बताया है कि वो भी उनकी जैसी गलती ना करें। उन्होंने बताया कि उनका अकाउंट एक इंस्टाग्राम जैसे लग रहे फेक इमेल की वजह से हैक हुआ है।

सुजैन खान ने अपने फैन्स को इससे बचने की सलाह देते हुए लिखा, ‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक फर्जी ईमेल से हैक किया गया था, जो इंस्टाग्राम की तरह दिख रहा था। मुझे बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ कि ये ऑथेंटिक नहीं है और इसलिए मैंने बटन पर क्लिक कर किया। मैं बहुत ईमानदारी ये नोट को लिख रही हूं, प्लीज किसी भी गैर-भरोसेमंद ईमेल या मैसेज पर क्लिक ना करें।’
इसके साथ ही सुजैन ने इंस्टाग्राम की टीम का धन्यवाद किया है, जिन्होंने कुछ ही समय में उनका अकाउंट वापस ठीक कर दिया है। सुजैन ने लिखा, ‘ जल्द से जल्द स्थिति को ठीक करने और कम वक्त में मुझे मेरा अकाउंट वापस दिलाने में मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम का बहुत बहुत धन्यवाद… सुरक्षित रहें और इन वायरल चोरों से सावधान रहें। सुजैन खान।’


Download Android App
Download iOS App




