कपिल शर्मा का शो इन दिनों शानदार चल रहा है और हर हफ्ते बड़ी – बड़ी फ़िल्म सेलिब्रिटीज शो में आकर अपनी फिल्मों के प्रमोशन कर रहे है। इस बार कपिल शर्मा के शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है और उन्होंने कपिल को सख्त हिदायत दी है कि वो इस बार कोई गलती ना करें।

कपिल का शो भले ही इन दिनों टीआरपी में टॉप 5 में चल रहा हो पर इस शो से पहले कपिल ने अपने करियर का सबसे बुरा वक्त देखा है। एक के बाद एक वो कई विवादों में फंसे और उनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर आ गया था। कपिल के इस डाउनफॉल से पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गयी थी।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर से झगड़ा होने पर कपिल की खूब किरकिरी हुई थी और फैंस भी उनसे काफी नाराज हुए थे। प्लेन में खाने को लेकर हुई झड़प के बाद सुनील ने कपिल से सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे और शो भी छोड़ दिया था।

ये विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि खबर आयी कि कपिल शर्मा ने एक पार्टी के दौरान शराब पीकर एक मराठी एक्ट्रेस दीपाली सय्यद से बदतमीजी की और जबरदस्ती उनके करीब आने की कोशिश की थी। दीपाली ने कपिल पर आरोप लगाया था कि वो जबरदस्ती उनके साथ डांस करने की कोशिश कर रहे थे।

साथ ही ये खबर भी खूब वायरल हुई की कपिल ने इस पार्टी में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और सिंगर मोनाली ठाकुर के साथ भी बेहद खराब व्यवहार किया था। ये मामला इंटरनेशनल मराठी फिल्म फेस्टिवल अवॉर्डस के दौरान का था।

हालांकि कपिल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार किया था और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने किये पर माफ़ी भी मांगी थी। कपिल ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘हां मैंने गलती की है । मैं भी इंसान हूं । मैं पर्फेक्ट नहीं हूं ।’



Download Android App
Download iOS App



