गृह मंत्रालय ने दिल्ली में रविवार की अलस्सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस आग में 43 लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। पश्चिमी दिल्ली के रानी झांसी इलाके में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक बैग मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में आग लग गई।
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस व राज्य सरकार, दोनों से रिपोर्ट तलब की है। संबंधित अधिकारियों को आग की घटना पर ‘विस्तृत रिपोर्ट’ जमा करने को कहा गया है, 1997 के उपहार सिनेमा आग त्रासदी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसे दूसरी सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है।
उपहार सिनेमा आगकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को घटना का विवरण और उसके बाद की गई कार्रवाई के साथ मानदंडों का अवज्ञा की जानकारी देने को कहा गया है।
उपहार सिनेमा के 22 साल बाद, दिल्ली में फिर भीषण अग्निकांड
यह कदम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एक ट्वीट में घटना को ‘भयावह व बहुमूल्य जीवनों का नुकसान’ कहे जाने के बाद उठाया गया है। शाह ने संबंधित अधिकारियों को सभी तरह की मदद देने का निर्देश दिया है। शाह ने घटना के बाद ट्वीट किया, ‘नई दिल्ली में आग दुर्घटना में बहुमूल्य जानों का नुकसान।
अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को फौरी तौर पर हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।’ मरने वालों में ज्यादातर 14 से 20 साल उम्र के किशोर व नौजवान हैं।


Download Android App
Download iOS App



