कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, जानें पूरी डिटेल

Summary :

कॉमेडी के सफल अभिनेता कपिल शर्मा ने खुद की शादी का कार्ड अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया है। इस कार्ड को पोस्ट करते हुए

कॉमेडी के सफल अभिनेता कपिल शर्मा ने खुद की शादी का कार्ड अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया है। इस कार्ड को पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन आपके आशीर्वाद की जरूरत दिया है। कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqS0sSjhIge/?utm_source=ig_embed

अभिनेता कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले महीने अपनी शादी की तारीख का खुलासा भी किया था कि वह गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को शादी करेंगे। कपिल शर्मा ने यह भी बताया कि शादी गिन्नी के घर जालांधर में होगी और 14 दिसंबर को रिसेप्शन अमृतसर में किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/Bqrk-LMhi4N/?utm_source=ig_embed

सोशल मीडिया पर शेयर किया कपिल ने अपनी शादी का कार्ड

इसी के साथ ही कप‍िल शर्मा ने अपने फैन्‍स को शुक्र‍िया अदा क‍िया है। इसके अलावा उन्‍होंने सबसे बेस्‍ट विशेज भी मांगी हैं। बता दें क‍ि कुछ ही द‍िन पहले कप‍िल शर्मा ने गिन्‍नी के बर्थडे पर एक पोस्‍ट डाली थी, जिसमें उन्‍होंने लिखा था क‍ि वह हर सुख-दुख में उनकी साथी रही हैं। देखें कप‍िल शर्मा की शादी की पोस्‍ट और फ‍िर गिन्‍नी के लिए क्‍या ल‍िखी थी उन्‍होंने द‍िल की बात ।

खबरों के मुताबिक कपिल और गिन्नी की शादी की रस्में 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इस दिन कपिल शर्मा के बहन के घर माता का जागरण रखा गया है। अगले ही दिन गिन्नी के घर जालांधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। मुंबई में 24 दिसंबर को भी रिसेप्शन किया जाएगा।

 

इस दौरान खास मेहमान के तौर पर दोस्त व कलीग ही मौजूद होंगे। कपिल शर्मा एक कॉमेडियन और एक्टर के तौर पर पहचाने जाते हैं। अक्सर उनकी शादी को लेकर उनसे सवाल किया जाता है जिसे वह टाल जाते थे।

द‍िसंबर में ही हो रही है वापसी 

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे, फैंस का यह इंतजार अब पूरा हो चुका है। जी हां कपिल शर्मा कॉमेडी शो का पहला टीजर आउट हो गया है। ‘The Kapil Sharma Show’ का टीजर बेहद ही शानदार है और लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

इस टीजर को सोनी टीवी ने ट्विटर पर जारी किया है। बता दें कि शो के रिलीज होने की डेट मेंशन नहीं की गई है पर ये जरूर लिखा है कि जल्द ही शो लोगों के बीच दस्तक देगा।

Desk Team