मध्यप्रदेश में 230 और मिजोरम 40 विधानसभा सीट पर में मतदान हो रहे है। तेंलगाना और राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में राजनीती पार्टिया जमकर प्रचार कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के महबूबनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान राहुल ने तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर रावपर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा की 5 साल पहले तेलंगाना के लोगों ने नए तेलंगाना का सपना देखा था। और कहा आप यह झंडे को देखें तो तेजी से हवा चल रही है। यह कोई आम हवा नहीं है। यह हमारे गठबंधन की हवा है वह केसीआर को हटाने की हवा है। साथ ही राहुल गांधी के भाषण को तेलगु में अनुवादन भी किया जा रहा था। जो लोग रैली में मौजूद थे वह समझ सके।
राहुल ने कहा, ‘‘टीआरएस, तेलंगाना राष्ट्र समिति नहीं है बल्कि यह तेलंगाना राष्ट्रीय संघ परिवार है । यह संघ और भाजपा की बी टीम है ।’’
तेलंगाना में भाजपा और टीआरएस को पछाड़ने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है । इसमें एन चंद्र बाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा तथा नवगठित तेलंगाना जन समिति (तेजस) शामिल है । राज्य में भाजपा और टीआरएस अलग अलग चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने टीआरएस प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए कहा कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ वह मिले हुए हैं । उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा की हार न हो । राहुल ने कहा, ‘‘टीआरएस और एआईएमआईएम का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस भाजपा को हराने में सक्षम नहीं हो सके ।
राहुल ने कहा हर युवा को पता है की केसीआर ने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया। जनता जानती है जो सपना दिया था वो पूरा नहीं किया है। जब सरकार बनी थी आप पर कर्ज नहीं था, 17 हजार करोड़ का सरप्लस था। और आज तेलंगाना पर 2 लाख करोड़ का कर्जा है। हर परिवार पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का कर्जा है। तेलंगाना के हर नागरिक पर 60 हजार का कर्जा है। सीएम के बेटे की संपत्ति में इजाफा हो रहा है। राहुल ने कहा किसानो और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केसीआर अपने ही लोगों को रोजगार दिया। अपने ही परिवार के रोजगार देने में करोड़ युवाओं का रोजगार छिना। 22 लाख घर देने का वादा किया था।
SC-STको जमीन देने का वादा किया। को जमीन देने का वादा किया था। और साथ ही एससी-एसटी को जमीन देने का वादा भी किया था। ये सभी वादे फर्जी निकले। हमारी सरकार तेलंगाना की जनता के सपने साकार करेगी। 3 हजार का बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा। पहले सरकार हमारा प्रयास होगा कि लोगों को सरकारी और निजी नौकरी मिले। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना की जनता को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए लाखों रुपये देने होते हैं। यह आपका पैसा जो कांग्रेस आपको वापस लौटाने वाली है। हम 5 लाख का मुफ्त इलाज देंगे। घर बनाने के लिए हर परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.दिल्ली में मोदीजी हैं और तेलंगाना में केसीआर हैं।
लोकसभा और राज्यसभा में जब मोदीजी को जरूरत पड़ी थी तो आपके सीएम ने उनकी मदद की। मोदीजी देश को बांटने का काम करते हैं। देश में नफरत फैलाते हैं। जब हम मोदीजी के खिलाफ जमीन अधिग्रहण के खिलाफ लड़ रहे थे तो उनकी मदद टीआरएस के लोग कर रहे थे। मुझे साफ याद है कि हर बिल में टीआरएस ने मोदी सरकार का साथ दिया। टीआरएस संघ परिवार और बीजेपी की बी टीम है। इस दौरान उन्होंने टीआरएस का पूरा नाम भी बता डाला। उन्होंने टीआरएस को तेलंगाना राष्ट्रीय संघ परिवार बताया।


Download Android App
Download iOS App



