कोरोना वायरस की मार के चलते पिछले कुछ महीने ज्यादातर लोग अपने घर के अंदर पैक रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के बाद आनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मिली छूट में लोगों ने छुट्टी का प्लान बनाया। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई सितारें गोवा से लेकर दुबई में वेकेशन मानने के लिए पहुंचे। ऐसे में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

कपिल दर्शन के लिए पहुंचे स्वर्ण मंदिर
हाल ही में कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे है। कपिल ने खुद से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में कपिल घुटनों के बल बैठकर मत्था टेकते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान कपिल का फेस नहीं नजर आ रहा है।

कपिल शर्मा ने यह तस्वीर शेयर करते हुए इसपर पंजाबी में लिखा,आप दया करें,मेरे स्वामी,मुझे ऐसा ज्ञान दें,मेरे स्वामी,हमेशा मेरा ध्यान रखें।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में बिजी चल रहे हैं। देशभर में लागू हुए लॉकडाउन के करण तकरीबन तीन महीने उनका शो बंद रहा। लेकिन टीवी पर वापसी करने के बाद कपिल एक बार फिर से सभी की आंखों का तारा बन गए।

बताते चले,हाल ही में कपिल शर्मा ने शो पर अपनी पत्नी गिन्नी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इस बीच कपिल ने बताया कि कैसे जब वह गिन्नी की तारीफ करते हैं तो उनकी मां भी अपना रिएक्शन देती हैं।


Download Android App
Download iOS App



