इसमें कोई शक नहीं कि कपिल पिछले कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं और शो बंद होने के बाद उन्हेें अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन उनकी इस उम्मीद पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है क्योंकि ‘फिरंगी’ दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है।
‘फिरंगी’ में मंगतराम के किरदार के जरिये कपिल दर्शकों को लुभाना तो चाहते थे पर वह इसमें असफल होते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मंगतराम रूपी कपिल को एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म ‘फिरंगी’ की कहानी आजादी से पहले १९२० में पंजाब के एक गांव की पृष्ठिभूमि पर रची गई है। इसका निर्देशन किया है राजीव ढींगरा ने।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



