शहिद कपूर बिजनेसमैन बनने जा रहे हैं। लेकिन यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है क्योंकि इससे पहले भी वह बिजनेस कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि इसमें शाहिद का साथ कौन देता है? तब वक्त कुछ और था जब उन्होंने बिजनेस किया था और करीना ने उनका साथ दिया था।
लेकिन अब उनके साथ करीना नहीं है। दरअसल, खबर है कि शाहिद और करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘जब बी मेट’ का सीक्वेल बनने वाला है जिसके लिए शाहिद कपूर ने हां कह दी है। जबकि करीना कपूर ने अभी इस बारे मेें चुप्पी साध रखी है। बता दें कि साल २००७ में आई ‘जब वी मेट’ में शाहिद ने आदित्य कश्यप नाम के इंटेंस बिनेसमैन प्रेमी का और करीना ने बड़बोली गीत ढिल्लन का किरदार निभाया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



