बॉलीवुड में स्टार किड्स जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं जिसमें जाह्नवी और सारा का नाम आए दिन सुर्खियों में रहते है और इसी लिस्ट में कपूर खानदान की एक और बेटी का नाम जुड़ता नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं अपने जमाने के हिट एक्टर शशि कपूर की पोती आलिया कपूर की फिलहाल आलिया अपने पिता करण कपूर की तरह ही ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर हैं।
आलिया एक्टर शशि कपूर की पोती और शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी हैं। कपूर खानदान की बेटी होने की वजह से लुक्स और ग्लैमर तो आलिया को पैदाइशी मिला है जिसमें वह सारा और जाह्नवी को भी बीट करती हैं।
आलिया फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन अगर वह फिल्मों में एंट्री का मन बनाती हैं तो बाकी के कई स्टार किड्स के लिए कड़ी टक्कर दे सकती है। कपूर खानदान की दो बेटियां करिश्मा और करीना ही बॉलीवुड में आईं और दोनों ही सफल रही हैं। हो सकता है जल्द ही यही चार्म आलिया को भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने पर मजबूर कर दे।
आलिया के पिता करण कपूर ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वह अपने पिता शशि कपूर की तरह सफल नहीं हो पाए। लेकिन करण आज एक नामी फोटोग्राफर हैं। आलिया अक्सर कपूर खानदान की पार्टियों और पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं। फिलहाल वो लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।


Download Android App
Download iOS App






