Karan Aujla Bisexual: पंजाबी सिंगर और रैपर करण औजला वैसे तो अपने सॉन्ग्स की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इन दिनों वो जिस वजह से सुर्खियों में आए हैं, वो वजह वकाई चौंकाने वाली है। दरअसल सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि करण औजला “बायसेक्शुअल” हैं।
Karan Aujla X Account: करण औजला ने वायरल पोस्ट में क्या कहा?

ये पोस्ट जिसे करण औजला से जुड़े एक वेरिफाइड एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, ये जनवरी 2026 का है। इसमें लिखा है: “मुझे यहां पहुंचने में काफी समय लगा, लेकिन आखिरकार मैं खुलकर रहने में अब कम्फर्टेबल महसूस कर रहा हूं। तो मैं बता ही देता हूं कि मैं “बायसेक्शुअल” हूं और आखिरकार मुझे अब ये कहना अच्छा लग रहा है। मैं अपनी इस जर्नी में सभी को प्यार भेजना चाहता हूं।” ऐसे में अब करण के फैंस के बीच ये सवाल उठ रहा है कि वो सच में “बायसेक्शुअल” हैं या फिर इसके पीछे कोई साजिश है, तो चलिए इसका जवाब भी हम आपको दे ही देते हैं।
Karan Aujla Viral Post: क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

करण “बायसेक्शुअल” है या नहीं यहां पर ये सवाल उठने से पहले इस बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि तौबा तौबा, सॉफ्टली, फॉर ए रीज़न और लाफाफे जैसे सुपरहिट गानें देने वाले करण औजला का कोई एक्स अकाउंट है ही नहीं। इसी वजह से माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ऐसे कई पेज हैं जो सिंगर के ऑफिशियल पेज के तौर पर काम करते हैं। हालांकि, सिंगर के पास सिर्फ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऑफिशियल अकाउंट हैं। वहीं दिलचस्प बात तो ये है कि जिस हैंडल @karanaujla_music से पोस्ट शेयर की गई, वो X पर मौजूद ही नहीं है। जब कोई माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर @karanaujla_music हैंडल से सर्च करता है तो कोई पेज दिखाई ही नहीं देता।
Post Fact Check: किसने शेयर किया वायरल स्क्रीनशॉट?

पोस्ट में कुछ स्पेलिंग मिस्टेक्स भी देखने को मिली हैं। करण औजला के अकाउंट से होने का दावा करने वाली एक्स की ये पोस्ट एक स्क्रीनशॉट है, जिसे AI की मदद से बनाया भी जा सकता है। वायरल हो रहे पोस्ट के स्क्रीनशॉट को एक्स पर एक यूजर ने कैप्शन के साथ शेयर किया था, जिसमें उसने लिखा था कि “हर करण औजला फैन अभी शर्मसार महसूस कर रहा होगा।”
Karan Aujla Bisexual: करण औजला ने नहीं दिया कोई स्टेटमेंट

वहीं एक मीडिया हाउस ने करण औजला की टीम से भी कॉन्टेक्ट किया है। सिंगर ने अभी तक उस स्क्रीनशॉट के बारे में कोई बयान या ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी नहीं किया है, जिससे ये साफ हो पाए कि वायरल हो रही पोस्ट में कितनी सच्चाई है? करण औजला हाल ही में अपने पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026 के लिए चर्चा में थे, जहां उन्होंने नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना जैसे शहरों में अपने बेहतरीन कॉन्सर्ट्स में शानदार परफॉर्मेंस दी। वहीं मई में भी सिंगर कनाडा में अपना पी-पॉप कल्चर टूर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।























