Reem Shaikh नहीं करना चाहती इंटरफेथ मैरिज, पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने जाहिर किए जज़्बात

Reem Shaikh On Interfaith Marriage

Reem Shaikh On Interfaith Marriage: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की, जिसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Reem Shaikh Opinion: इंटरफेथ रिलेशनशिप पर क्या है रीम की राय?

Reem Shaikh On Interfaith Marriage
Reem Shaikh On Interfaith Marriage (Source: Social Media)

इस बातचीत के दौरान रीम से इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया और उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से प्यार हो जाए, तो क्या वो उस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी। इस पर उन्होंने साफ कहा कि हर किसी की सोच अलग होती है, लेकिन वो खुद ऐसा नहीं कर पाएंगी। रीम ने बताया कि उनके लिए धर्म और आस्था बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में धार्मिक मान्यताओं की बहुत बड़ी जगह है, इसलिए वो ऐसे इंसान के साथ जीवन बिताने के बारे में नहीं सोच सकतीं जो उनके धर्म को न मानता हो।

Reem Shaikh Statement: रीम शेख ने क्या कहा?

Reem Shaikh On Interfaith Marriage
Reem Shaikh On Interfaith Marriage (Source: Social Media)

रीम ने आगे कहा कि, ‘मैं बहुत धार्मिक हूं, वो शायद लोगों को पता नहीं होगा, लेकिन मैं पांच वक्त की नमाजी हूं, तो मैं नहीं कर पाऊंगी. क्योंकि, मैं पांच वक्त नमाज पढ़ती हूं, जब रमजान आता है तो रोजो रखती हूं. मैंने हाल ही सारे रोजे रखने शुरू किए हैं. मेरी लाइफ में जब भी कुछ ऊपर-नीचे होता है, तो सबसे पहले खुदा के पास जाती हूं और दुआ करती हूं और मैं उस इंसान के साथ जिंदगी नहीं बिता पाऊंगी जो सेम फेथ का ना हो और मेरे धर्म को फॉलो न करता हो. ये मुझसे नहीं हो पाएगा. मुझे इसके लिए बहुत गालियां पड़ेंगी.’

Reem Shaikh & Elvish Yadav Relationship: लॉफ्टर शेफ सीजन 2 में एल्विश संग रीम का जोड़ा गया था नाम

Reem Shaikh On Interfaith Marriage
Reem Shaikh On Interfaith Marriage (Source: Social Media)

उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनकी सोच का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इस पर अलग राय रखते नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जब पॉपुलर शो लॉफ्टर शेफ सीजन 2 में रीम को अली गोनी का पार्टनर बनाया गया था, तब उन्हें एल्विश यादव के साथ काफी फ्रैंक होकर बातें करते हुए और नोक झोक करते देखा जाता था।

उस वक्त कई लोगों का ये कहना था कि रीम भले ही अली की पार्टनर हैं, लेकिन एल्विश के साथ उनका बॉन्ड काफी स्पेशल नजर आता है। तो उस समय पर भी रीम को ये चीज़ क्लैरीफाई करनी चाहिए थी कि उनका कोई बॉन्ड एल्विश के साथ नहीं है।

कई फैंस ने तो एल्विश और रीम को परफैक्ट कपल तक कह दिया था, तो उस समय रीम ने ये क्यों नहीं कहा कि एल्विश हिंदू है, इसलिए उसके साथ मेरा मान मत जोड़ो? अभी भी कई लोगों का ये मानना है कि रीम ये सारी बातें बस पॉडकास्ट पर ही कर सकती है, अगर असल जिंदगी में उन्हें कोई बेहतरीन लड़का मिल जाएगा जो कि दूसरे धर्म का ही क्यों ना हो, वो तब भी उससे शादी कर लेंगी।

Reem Shaikh On Interfaith Marriage: रीम शेख का वर्कफ्रंट

Reem Shaikh On Interfaith Marriage
Reem Shaikh On Interfaith Marriage (Source: Social Media)

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रीम शेख लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम करती आ रहीं हैं और उन्होंने बेहद ही कम उम्र से अपनी अलग पहचान बना ली थी। कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकीं रीम अपनी बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल, उनका यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: Ambani House में आरती करती दिखीं ग्लोबल पॉप स्टार Rihanna, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।