Ambani House में आरती करती दिखीं ग्लोबल पॉप स्टार Rihanna, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Rihanna At Ambani House

Rihanna At Ambani House: ग्लोबल पॉप स्टार और मोस्ट पॉपुलर बिजनेसवुमन Rihanna इन दिनों भारत में अपने स्पेशन विजिट को लेकर खूब चर्चा में हैं। करीब दो साल बाद भारत पहुंचीं रिहाना सिर्फ अपने कॉस्मेटिक ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के लॉन्च के लिए नहीं आईं, बल्कि उन्होंने यहां की संस्कृति और परंपराओं को भी करीब से महसूस किया है। मुंबई पहुंचने के बाद से ही उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Ambani Family Invites Rihanna: अंबानी परिवार से मिली रिहाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

हाल ही में रिहाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो Mukesh Ambani के आलीशान घर Antilia में नजर आ रही हैं। यहां पहुंचने पर अंबानी परिवार ने उनका बेहद भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। परिवार के सदस्य Isha Ambani, Shloka Mehta, Radhika Merchant और Anant Ambani ने खुद आकर उनका स्वागत किया। कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि जैसे ही रिहाना घर में घुसती हैं वैसे ही पारंपरिक डांस के जरिए उनका स्वागत किया जाता है, जिसे देखकर रिहाना काफी इम्प्रेस भी दिखाई दीं।

Rihanna Performed Pooja: रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ की पूजा

Rihanna At Ambani House
Rihanna At Ambani House (Source: Social Media)

इस दौरान सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ एक धार्मिक पूजा में हिस्सा लिया। वायरल वीडियो में वो पूरे श्रद्धा भाव से आरती करती नजर आईं। एक इंटरनेशनल स्टार को इस तरह भारतीय रीति-रिवाजों में शामिल होते देख फैंस हैरान भी हैं और उनकी सराहना भी कर रहे हैं।

Rihanna Plays Holi: रिहाना ने खेली फूलों की होली

Rihanna At Ambani House
Rihanna At Ambani House (Source: Social Media)

रिहाना के इस विजिट में सांस्कृतिक रंग और भी गहरा होता दिखाई दिया, जब उनके लिए ‘फूलों की होली’ का आयोजन किया गया। संगीत और नाच के बीच उन पर फूलों की बारिश की गई। इसके बाद उनके सम्मान में एक खास लंच भी रखा गया, जहां उन्होंने कई भारतीय खानों का स्वाद चखा।

Rihanna’s Mumbai Trip: कब से शुरू हुए रिहाना की मुंबई ट्रीप

Rihanna At Ambani House
Rihanna At Ambani House (Source: Social Media)

रिहाना की यह मुंबई यात्रा 23 अप्रैल से शुरू हुई थी। 24 अप्रैल को उन्होंने ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ इवेंट में हिस्सा लिया और 25 अप्रैल को रवाना होने से पहले अंबानी परिवार के साथ ये खास समय बिताया। इसी के साथ भारत में उनका ये विजिट न सिर्फ बिजनेस के लिहाज से सफल रहा, बल्कि इससे भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव ने लोगों का दिल भी जीत लिया।

Read More: ‘Bhooth Bangla’ की कमाई में फिर आया उछाल, जानें 9 दिनों में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।