मेहनत और हुनर से बना सुपरस्टार, जानिए Karan Aujla की सफलता की पूरी कहानी

Summary :

Karan Aujla Success Story: करण का संगीत सफर बहुत दिलचस्प रहा है क्योकि उन्हें बचपन से ही संगीत से प्यार था। कम उम्र में ही उन्होंने समझ लिया था कि अपने दिल की बात कहने का सबसे अच्छा तरीका गाना हैं। 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखना शुरू किया और धीरे-धीरे अपने संगीत को एक स्वरूप देना शुरू किया। उनका कहना है कि उनके पिता ने उन्हें मेहनत और समर्पण का महत्व सिखाया, जिसने उनके करियर की नींव मजबूत की। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में कई मशहूर पंजाबी कलाकारों जैसे बाब्बू मान और मन्मोहन वारिस से प्रेरणा ली।…

Karan Aujla Success Story: करण का संगीत सफर बहुत दिलचस्प रहा है क्योकि उन्हें बचपन से ही संगीत से प्यार था। कम उम्र में ही उन्होंने समझ लिया था कि अपने दिल की बात कहने का सबसे अच्छा तरीका गाना हैं। 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखना शुरू किया और धीरे-धीरे अपने संगीत को एक स्वरूप देना शुरू किया। उनका कहना है कि उनके पिता ने उन्हें मेहनत और समर्पण का महत्व सिखाया, जिसने उनके करियर की नींव मजबूत की।

उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में कई मशहूर पंजाबी कलाकारों जैसे बाब्बू मान और मन्मोहन वारिस से प्रेरणा ली। इनके गानों की गहराई और कहानी कहने की कला ने करण के गानों के व्यूज को प्रभावित किया। “संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह अपने जज्बात साझा करने का तरीका है” करण कहते हैं।

Karan Aujla Success Story: कॉन्सर्ट और लाइव शो

karan Aujla Success Story
karan Aujla Success Story ( Source : Social Media )

करण औजला ने कई शहरों में अपने लाइव शो किये हैं, जिनमें मुंबई जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। उनका “It Was All A Dream” कॉन्सर्ट खास तौर पर चर्चा में रहा। वहां उन्होंने दर्शकों से अच्छा जुड़ाव बनाया और हर तरह के गाने पेश किए। करण औजला की खास पहचान उनके गानों की अलग-अलग स्टाइल्स में है। पंजाबी संगीत, हिप-हॉप और पॉप के मिक्सचर से उनका स्टाइल बेहद अनोखा बनता है। स्टूडियो में हर गाना उनके पर्सनल एक्सपेरिएंसेस और आसपास की दुनिया से प्रेरणा लेकर तैयार होता है। वे हमेशा नयी चीज़ें करने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे उनका गाना हर बार कुछ नया और ताजगी भरा महसूस होता है।

पंजाबी सिंगर-कम्पोज़र करण औजला ने अपनी मेहनत, असली आवाज़ और अनोखे संगीत से आज इंडियन और ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम कायम कर लिया है। वे केवल पंजाब या देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी युवाओं के दिलों में बसे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उनका गाना ‘Tauba Tauba’ ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

करण औजला को Spotify Wrapped 2024 में सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किए गए पंजाबी कलाकारों में शामिल किया गया। उनके कई गाने जैसे Don’t Look, Chitta Kurta और Adhiya पहले से ही लोकप्रिय थे, लेकिन Tauba Tauba ने एक अलग पहचान और बड़ा फ़ैनबेस बनाया।

Karan Aujla Career: ‘Tauba Tauba’ ने बदली करण औजला की किस्मत

karan Aujla Success Story
karan Aujla Career ( Source : Social Media )

‘Tauba Tauba’ का संगीत, बोल और खूबसूरत पिक्चराइज़ेशन ने इसे हर भाषा के दर्शकों तक पहुंचाया। यह गाना केवल पंजाबी भाषा को ही नहीं फैलाता, बल्कि उसकी धुन इतनी प्रभावशाली है कि लोग बिना शब्द समझे भी इसे गुनगुनाने लगे। यही वजह है कि यह गीत देश भर में सुना गया और करण का नाम पहले से कहीं बड़ा हो गया।

Read More: Shraddha Kapoor की उदयपुर में शादी की अफवाहों पर भाई सिद्धांत कपूर का खुलासा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।