MEA has issued an advisory: ईरान में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने बताया है कि स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक मौजूद साधनों के जरिए जल्द से जल्द देश छोड़ दें। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह एडवाइजरी भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी 2025 को जारी की गई सलाह का ही विस्तार है.
MEA Travel Advisory Iran: भारतीय नागरिकों के लिए क्या है एडवाइजरी?
जारी हुई एडवाइजरी में कहा गया है कि, “ईरान में लगातार बदलते स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट्स सहिते मौजूद किसी भी परिवहन साधन से ईरान से बाहर हो जाएं”. भारतीय दूतावास ने यह भी दोहराया है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ (PIOs) पूरी तरह से सावधानी से रहे, किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले हिस्सों से दूर रहें। स्थानीय मिडिया पर नजर बनाए रखें। जिससे मौजूदा हालात से जुड़े ताजा खबर मिलते रहें।
Ministry of External Affairs Iran Advisory: जरूरी डाक्यूमेंट्स अपने पास रखें
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने सभी यात्रा और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स – जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र – हर समय अपने पास रखें और आसानी से मिल सकें। उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि अगर उन्हें किसी मदद की ज़रूरत हो तो वे तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें।
Iran Protests Travel Advisory: हेल्पलाइन नंबर जारी (MEA has issued an advisory)
भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी के लिए कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी किए हैं। दूतावास के अनुसार, भारतीय नागरिक इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +989128109115, +989128109109, +989128109102, और +98932179359। हाल के दिनों में, ईरान में विरोध प्रदर्शनों, हिंसा और सुरक्षा कार्रवाई की बड़े पैमाने पर खबरें आई हैं, जिससे विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच, अमेरिका ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी देना जारी रखे हुए है।
ALSO READ: ईरान में तख्तापलट की आशंका! 2400 से अधिक मौत, ट्रंप ने दी चेतावनी..”रास्ते में है मदद”


Download Android App
Download iOS App







