करण जौहर को सोशल मीडिया पर ‘गे’ कहकर किया गया ट्रोल, फिर मिला ये करारा जवाब

Summary :

करण ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी। करण जौहर ने एक सोशल मीडिया ट्रोल पर बेहद ही व्यंग्यात्मक ढंग से जवाब दिया है जिसने उनकी सेक्सुएलिटी के बारे में टिप्पणी की थी।

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और लगभग हर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर मौजूद है। फैंस से जुड़े रहने के लिए ये एक बेहतर जरिया है जिससे सेलिब्रिटीज अपने फैंस से हर अपडेट शेयर करते है और टच में रहते है। 

लेकिन सोशल मीडिया पर सितारों को ट्रोल करने वालों की भी कोई कमी नहीं है और आये दिन किसी न किसी फिल्म स्टार या सेलिब्रिटी को छोटी-बड़ी बात पर ट्रोल किया जाता है।  करण जौहर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का शिकार हुए है। 

लेकिन इस बार करण ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी। करण जौहर ने एक सोशल मीडिया ट्रोल पर बेहद ही व्यंग्यात्मक ढंग से जवाब दिया है जिसने उनकी सेक्सुएलिटी के बारे में टिप्पणी की थी। 

रविवार को इस ट्वीट में करण के लिए लिखा गया था, “करण जौहर की लाइफ पर एक मूवी बनानी चाहिए। करण जौहर : द गे।”हालांकि, अब इसे डिलीट कर दिया गया है।

करण ने इसे री-ट्वीट करते हुए इसके जवाब में लिखा, “आप वास्तव में ऑरिजिनल जीनियस हैं! इतने दिनों तक कहां छिपे हुए थे? आज ट्विटर पर सबसे अनुकूल मुद्दा उठाने के लिए आपका धन्यवाद।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण अभी अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार हैं। 

Ujjwal Jain