फिल्म निर्माता करण जौहर लेविश और ग्लैमरस पार्टियां होस्ट करने के लिए जाने जाते है और बीते गुरूवार को उन्होंने अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के वेलकम के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमे बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। बता दें कैटी पेरी अपने वन प्लस म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई में आयी है।

इस पार्टी की आकर्षक तस्वीरें और वीडियोस अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पार्टी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे, सान्या कपूर जैसी हस्तियां शामिल हुई।

संजय कपूर अपनी पत्नी महीप और बेटी शनाया कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे, वहीं जैकलीन फर्नांडीज और काजोल भी इस पार्टी में खूब एन्जॉय करते नजर आये। अनन्या, ऐश्वर्या और शनाया ने कैटी पैरी के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई।

बता दें अमेरिकी गायिका 12 नवंबर को भारत पहुंची और वो करीब सात साल के बाद यहां आयी है। कैटी ने अपने अपने भारत आने के बाद से ही कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपने पोस्ट में लिखा है , ‘ मैं 7 साल बाद इंडिया आयी हूं और ये नया अनुभव मेरे लिए बेहद शानदार है। #oneplusmusicfestival पर पार्टी करने के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं। इस मौके को खास बनाने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। ‘
देखिये इस पार्टी की कुछ और झलकियां:
अब देखिये इस पार्टी में कैसे पहुंचे सितारे :

आलिया भट्ट करण जौहर की पार्टी में पहुंची

अनुष्का शर्मा कैटी पेरी के लिए स्वागत पार्टी में शामिल हुईं।

करण जौहर की पार्टी में आते हुए मीरा राजपूत।

गौरी खान करण जौहर की पार्टी में अपने फोन पर व्यस्त दिखी।
कैटी सबसे पहले साल 2010 में भारत आयी थी और उस दौरान उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रसेल ब्रांड उनके साथ थे। अपनी वेकेशन पर कैटी आगरा में ताजमहल देखने पहुंची थी जहां पर रसेल ब्रांड ने उन्हें शादी के लिए प्रोपोज़ किया था। बता दें ये पहला मौका होगा जब कैटी पेरी भारत में किसी म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी परफॉरमेंस देंगी।


Download Android App
Download iOS App



