करण जौहर एक ऐसे
प़ॉपुलर फिल्ममेकर है जो अपनी फिल्मों के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन बी टाउन में
तमाम लोगों को फिल्मों में लॉन्च करने और उन्हें करियर का पहला ब्रेक देने के लिए भी
जाने जाते है। आलिया भट्ट, वरूण धवन, अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई
एक्टर्स है जिन्हें करण जौहर ने लॉन्च किया है। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल
होता हुआ नजर आ रहा है।
सारा अली खान बीते
कई सालों से इस फिल्मी दुनिया का हिस्सा है और कई फिल्मों में काम कर चुकी है।
उनके बाद अब उनके भाई और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड की
दुनिया में अपना पहला कदम रखने के लिए तैयार नजर आ रहे है। खबरों की मानें तो, करण
जौहर की फिल्म से इब्राहिम अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। हालंकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक
जानकारी सामने नहीं आई है।
इब्राहिम अली खान
अक्सर अपने लुक्स और अपने पिता सैफ अली खान के साथ उनके बॉन्ड को लेकर सुर्खियों में
बने रहते हे। इन दिनों उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की चर्चा जोरों पर है। माना जा
रहा है कि अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें करण जौहर के साथ एक बड़ी फिल्म में काम
करने का मौका मिलने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो, इब्राहिम की डेब्यू
फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी करेंगे, जिसके प्रोड्यूसर करण
जौहर होने वाले है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी डिफेंस फोर्स पर आधारित
होगी।
इब्राहिम अली खान
की डेब्यू फिल्म के अगले साल फ्लोर पर आने की खबरें है। अभी तक तो फिल्म को लेकर
कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो ये एक बड़े बजट की
फिल्म होने वाली है, यानि अपनी पहली ही फिल्म में इब्राहिम को एक बड़ी फिल्म में
काम करने का मौका मिला जा रहा है।
इब्राहिम अली खान
भले ही कैमरे के सामने पहली बार नजर आएंगे,लेकिन वो कैमरे के पीछे काफी एक्टिव रहते
हैं। इब्राहिम ने करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की
प्रेम कहानी’ में बतौर असिस्टेंट काम किया
है, लेकिन अब कैमरे के सामने आकर इब्राहिम अपनी एक्टिंग से लोगों के इंप्रेस करने
के मूड में है।


Download Android App
Download iOS App






