कोरोना के बढ़ते संकट के चलते पूरे देश में लॉक डाउन जारी है , जो आने वाले 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने अपने घरों में ही बंद है पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ लगातार अपडेट्स शेयर कर रहे है।
.jpg)
करण जौहर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और इन दिनों घर पर ही रहकर अपने बच्चों यश और जूही के साथ भरपूर समय बिता रहे है। आये दिन करण अपने बच्चों के क्यूट वीडियोस और तस्वीरें शेयर कर रहे है और बता रहे है कि इस लॉकडाउन में उनके बच्चे क्या मस्ती कर रहे है।
.jpg)
ऐसा लगता है कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन ने फिल्म निर्माता करण जौहर को एक पैपराजो में बदल दिया है, क्योंकि वह इन दिनों अपने बच्चों यश और रूही के वीडियो खूब पोस्ट कर रहे हैं।
.jpg)
करण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके बेटे यश ने उन्हें ‘बहुत बोरिंग’ (उबाऊ) कहा है। करण ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं बहुत बोरिंग हूं। जाहिर है।’
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर शानदार कमेंट किया। अर्जुन ने करण जौहर के पोस्ट पर मजाकिया टिप्पणी की, ‘क्योंकि आप सिंपल कपड़े नहीं पहनते हैं।’ वहीं फराह खान ने भी करण जौहर की टांग खींचते हुए लिखा, ‘तुम्हारे बच्चे तुमसे तंग आ चुके हैं।’
.jpg)
निर्देशन की बात करें तो करण की झोली में एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ है। फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाह्न्वी कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



