करण जौहर बोले ‘केबीसी’ के 1 करोड़ के सवाल का जवाब उन्हें पता था, जानिये क्या है मामला !

Summary :

फिल्मकार करण जौहर रियलिटी बेस्ड क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब जानते थे।

इन दिनों टीवी पर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का जलवा खूब चल रहा है और शो की टीआरपी इस बात का सबूत है कि हर सीजन की तरह इस सीजन भी लोग इस शो में जबरदस्त दिलचस्पी ले रहे है।  सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी इस शो को पसंद करती है। 
हाल ही में निर्माता – निर्देशक करण जौहर ने एक ऐसा खुलासा किया, जिससे पता चलता है कि वो भी इस शो के फैन है। इस हफ्ते शो को अपना पहला कंटेस्टेंट मिला जो एक करोड़ के सवाल तक पहुंचा।  
फिल्मकार करण जौहर रियलिटी बेस्ड क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब जानते थे। हिमांशु धुरिया (19) नाम के प्रतियोगी ने शो से 1 करोड़ रुपये जीतने का मौका गंवा दिया। 
पूछा गया सवाल सिर्र-ए-अकबर के बारे में थे। सवाल था कि ‘किनके द्वारा किए गए अनेक उपनिषदों के फारसी अनुवाद के संकलन को ‘सिर्र-ए-अकबर’ के नाम से जाना जाता है?’
इस सवाल के विकल्प थे अबुल फजल, शाह वल्लाह देहलवी, दारा शिकोह और अहमद अल-सरहिंदी। इस पर करण ने मंगलवार की रात को ट्वीट किया कि वे 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का जवाब जानते थे। 

उन्होंने लिखा, ‘मुझे 1 करोड़ का जवाब पता था, ‘दारा शिकोह’ और रणवीर यह आप भी जानते होंगे# ‘तख्त।’ अभिनेता रणवीर सिंह करण की आगामी फिल्म ‘तख्त’ में दारा शिकोह का किरदार निभा रहे हैं। इसमें विक्की कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर भी हैं। 

Ujjwal Jain