लुधियाना-अमृतसर : कैटरबरी के आर्क बिश़प रैवड जसिटम वैलबे आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे। जिनका यहां पहुंचने पर शिरोमणि कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। धर्म गुरू जस्टिन पोरटल वेलवी अपनी पत्नी कैलेरीन वेलवी के साथ पहुंचे हुए थे।
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने उपरांत वह श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों धार्मिक आगुओं ने विश्व शांति और धाॢमक सहनशीलता के मुददों पर आपसी विचार-विमर्श किया। इस उपरांत सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह और शिरोमणि कमेटी द्वारा उनको गुरू घर की बख्शीश सिरौपा, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब का सुनहरी मॉडल और धार्मिक पुस्तकों सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बातचीत करते कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब रब्ब का घर है, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। उन्होंने शिरोमणि कमेटी द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद के शब्द भी कहे। इस वक्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनियाभर में मानवीय समस्याओं के हल के लिए धार्मिक आगुओं को बड़ी भूमिका अदा करनी चाहिए। जस्टिन पोरटल वेलवी ने कहा कि दुनिया के अंदर सिख रहते है, जो हमेशा विश्व शांति और सदभावना समेत प्यार के मुरीद रहे है।
इस अवसर पर सदस्य राजिंद्र सिंह मेहता और श्री दरबार साहिब के प्रबंधक सेवादार जसविंद्र सिंह दीनपुर भी मोजूद थे। इसके बाद आर्क बिश़प इतिहासिक स्थल जलियावाला बाग देखने गए, जहां उन्होंने अंग्रेज हुकूमत द्वारा निहत्थे भारतीयों पर चलाई गई गोलियों के निशान देखे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



