बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयर स्टाइल के साथ तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने एक करीबी की मदद से यह हेयर कट मिला है। लॉकडाउन में यह मेकओवर उन्होंने घर पर खुद ही लिया है।

इस तस्वीर में आलिया के बाल बिलकुल ही छोटे दिखाई दिए थे और दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हो गए थे की आखिर आलिया का कौन है करीबी। कुछ लोगों ने कहा कि आलिया के बहन शाहीन जबकि अन्य लोगों ने कहा कि रणबीर कपूर। लेकिन आलिया के इस नए हेयरकट को लेकर करण जौहार ने बड़ा खुलासा किया है।
हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन अपने फैंस के लिए रखा था जिसमें उनकी मां और दोनों बच्चे भी थे। आलिया के इस नए लुक पर करण जौहर ने अपने सेशन में खुलासा कर दिया।

दरअसल इस लाइव सेशन के दौरान आलिया को यह नया लुक रणबीर कपूर ने दिया है वाली बात करण जौहर के मुंह से गयी। इतना ही नहीं लॉकडाउन में आलिया और रणबीर एक साथ रह रहे हैं इसका भी खुलासा करण ने इसी लाइव सेशन में किया।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का निधन पिछले महीने 30 अप्रैल को मुंबई में हुआ था। इस दौरन रणबीर और पूरे कपूर खानदान के साथ आलिया मौजूद रहीं थीं। ऋषि कपूर पिछले 2 साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इस दौरान रणबीर और नीतू को आलिया लगातार सपोर्ट करती रहती थीं।

अब आलिया और रणबीर के फैंस को इस बात का इंतजार है की यह कपल कब शादी के बंधन में बंधेगा। दोनों सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में यह जोड़ी दिखाई देगी और उनके साथ मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



