टीवी जगत की क्वीन मानी जाने वाली एकता कपूर दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में माहिर मानी जाती है और उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले कई बड़े टीवी शोज प्रोड्यूस किये है जो दर्शकों को बेहद पसंद आये है, जैसे कसौटी जिंदगी की , कसौटी जिंदगी की 2, नागिन , कुमकुम भाग्य , कहानी घर घर की !
इन दिनों उनका शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ टीवी टीआरपी पर जबरदस्त हिट चल रहा है और उन्होंने जिस तरह इस सीजन का निर्माण किया है दर्शक काफी सराहना कर रहे है। कोमोलिका के रूप में हिना खान को लाना इस शो के लिए बेहद सटीक फैसला साबित हुआ और शो जबरदस्त हिट हुआ है।
बीते कुछ समय से खबर आ रही थी की हिना खान इस शो से ब्रेक ले रही है और हाल ही में हिना खान ने इस शो में अपना आखिरी एपिसोड शूट किया और नम आँखों से शो की टीम ने उन्हें विदाई दी।
एकता कपूर अपने शोज में ट्विस्ट लाने में माहिर है और हिना खान के जाने से शो की पॉपुलैरिटी पर कोई असर ना पड़े इसके लिए एकता कपूर ने हिना खान के जाते ही शो में मशहूर किरदार मिस्टर बजाज की एंट्री करने का फैसला किया है।
ओरिजनल ‘कसौटी जिंदगी के’ में यह किरदार रॉनित रॉय ने निभाया था। इस बार दर्शकों को नया फ़्लेवर देने के लिए टीवी के जाने-माने स्टार करण सिंह ग्रोवर को साइन किया गया है।
करण सिंह ग्रोवर काफी समय से टीवी के पर्दे से दूर हैं पर उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है और इस शो के साथ सीरियल्स में कमबैक करने जा रहे है। आपको बता दें करण सिंह ग्रोवर ने ओरिजनल ‘कसौटी जिंदगी के’ में स्नेहा (जेनिफर विंगेट) के पति का किरदार निभाया था।
एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया की उन्हें लगता है की करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी के में मिस्टर बजाज के किरदार के लिए एकदम फिट बैठेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा की करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज के किरदार को कितना बेहतर निभाते है पर एकता कपूर अपने फैसले से खुश है।


Download Android App
Download iOS App









