करणवीर बोहरा ने दिखाई तीसरी बेटी की पहली झलक, रखा ये खूबसूरत नाम जिसका अर्थ भी है एकदम यूनिक

Summary :

टीवी के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपनी तीसरी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है।

टीवी के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपनी तीसरी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। एक्टर की वाइफ टीजे सिद्धू ने पिछले साल दिसंबर के महीने में एक बेटी को जन्म दिया है। वहीं इससे पहले करणवीर के घर जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था। 
हाल ही में तीन बेटियों के पापा बन चुके करणवीर ने अपनी तीसरी बिटिया का स्वागत करते हुए अभिनेता ने अपनी बेटी की एक  बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। वैसे यह फोटो कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गई है। इसमें करण अपनी बेटी को कंधे पर लिए हुए नजर आ रहे हैं। 
फैंस ने लुटाया प्यार…
तस्वीर में करणवीर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी क्यूट बेबी स्माइल कर रही है। इस तस्वीर को एक्टर के चाहने वाले बहुत पसंद कर रहे हैं तभी तो इस तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा,मेरे नए वैलेंटाइन से मिलिए। 

करण के अलावा उनकी वाइफ टीजे सिद्धू ने भी अपनी बेटी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी,जिसमें अपनी तीसरी बेटी के साथ कारणवीर और टीज दोनों नजर आ रहे हैं। वहीं अपनी इस तीसरी बेटी का नाम करणवीर और टीजे ने Gia Vanessa Snow रखा है।
क्‍या है बेटी के नाम का मतलब?
कारण और टीजे की बेटी के नाम का मतलब बेहद खास है। Gia माता पार्वती का रूप हैं,जबकि Vanessa का अर्थ गॉड ऑफ लव है और Snow का ताल्‍लुक बहन से मिले प्‍यार से है। बेटी के नाम का अर्थ खुद करण ने बताया है। 
बताते चले करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू ने साल 2006 में शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों पहली बार पेरेंट्स बने और दो जुडवा बेटियों बेला और विएना को जन्म दिया। अब तीसरी बेटी जिया वनेसा स्नो के जन्म के बाद घर में खुशहाली का माहौल बना हुआ है।

Desk Team