एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों मालदीव की वादियों में अपने परिवार संग जमकर एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल करीना अपने बर्थडे मानाने के लिए पिछले दिनों वहां पहुंची थी। मालदीव से एक्ट्रेस रोजाना अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती दिख जाती हैं। करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। इसी बीच करीना ने अपनी एक बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है, जो अब जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

ब्लैक कलर बिकिनी में ढाया कहर
इस फोटो में करीना कपूर ब्लैक कलर की बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस न्यू फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। साथ ही करीना ने इस तस्वीर के साथ में लिखा, ‘चलो अब गर्मियां खत्म।’ वैसे अब करीना की यह मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है करीना बिकिनी के ऊपर एक शर्ट पहने नजर आ रही हैं।

मालूम हो करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। जिसे उन्होंने बेहद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया है। जहां फैंस ने उन्हें जन्मदिन की प्यारी बधाई दी तो वहीं पति सैफ अली खान ने भी उन्हें सरप्राइज दिए।

वैसे करीना अपने परिवार के साथ अभी मालदीव में ही है। पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जहांगीर के साथ मालदीव में करीना ने शानदार तरीके से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद करीना ने फैन्स के लिए स्पेशल नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने सभी को थैंक्यू कहा था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा करीना, हंसल मेहता के अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने के लिए एकता कपूर के साथ काम कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



