Kareena kapoor ने इस कुछ इस अंदाज में मनाया अपना 38 वां जन्मदिन

Summary :

बॉलीवुड बेहद हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री Kareena kapoor आज पूरे 38 साल की हो गई हैं। और आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर चाहे फिल्म रेफ्यूजी

बॉलीवुड बेहद हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री Kareena kapoor आज पूरे 38 साल की हो गई हैं। और आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर चाहे फिल्म रेफ्यूजी से अपने कैरियर से शुरूआत करने की बात हो या फिर अफेयर,अपनी शादी और प्रेग्नेंसी से लेकर लगभग हर चीज के लिए सुर्खियां बटोरती रही हैं। इस वक्त में करीना की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा उनका बेटा तैमूर बन गया है।

बर्थडे पार्टी में लाडले तैमूर नहीं आए नजर

Kareena kapoor के 38वें जन्मदिन की पार्टी उनके घर पर ही थी जहां पिता रणधीर, माँ बबीता, पति सैफ़ अली खान, बहन करिश्मा, ननद सैफ़ की बहन सोहा, उनके पति कुणाल खेमू और कुणाल कपूर भी थे। बेबो के नाम का केक कटा गया। बर्थडे कैप भी भी लगा सभी मौज मस्ती कर रहे थे। इस जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई लेकिन इन तस्वीरों में बर्थडे मॉम करीना के नन्हें नवाब तैमूर कहीं नज़र नहीं आये।

https://www.instagram.com/p/Bn9aBm7nVqv/?utm_source=ig_embed

बीती रात ही उन्होंने परिवार के लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। जश्न में कपूर परिवार के लोग शरीक थे लेकिन सुपरक्यूट किड तैमूर अली खान कहीं नज़र नहीं आये। Kareena kapoor का बर्थडे केक भी काफी शानदार था। जिस पर बेबो को दर्शाती ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी एक लेडी बनी हुई है।

https://www.instagram.com/p/Bn9WjleB0sJ/?utm_source=ig_embed

उसने हाथ में वाइन की ग्लास ले रखी है। केक पर लिखा हुआ है ‘हैप्पी बर्थडे बेबो, तुम हमारी रॉकस्टार हो।’  पार्टी के दौरान का एक बुमेरांग वीडियो भी आया है। जिसमें सभी लोग कैजुअल आउटफिट में ही नजर आए।

वहीं बर्थडे गर्ल Kareena kapoor ने व्हाइट कलर की प्रिंटेड टी शर्ट और जींस पहन रखी थी। करीना और सैफ की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bn9XInnBbZf/?utm_source=ig_embed

हाल में उन्हें सैफ़, तैमूर, सोहा, कुणाल और इनाया के साथ वेकेशन मानते हुए देखा गया था। तैमूर की परवरिश के चलते फिल्मों से दो साल तक दूर रहीं Kareena kapoor ने वीरे दी वेडिंग से वापसी की है। फिल्म गुड न्यूज़ के साथ वो करण की ही फिल्म तख़्त में भी नज़र आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह हीरो हैं।

https://www.instagram.com/p/Bn9WpDnnj0z/?utm_source=ig_embed

Desk Team