Saif Ali Khan पर हुए हमले को लेकर Kareena Kapoor Khan का आया पहला रिएक्शन

Summary :

करीना कपूर ने सैफ अली खान पर हमले पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान को गुरुवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके बांद्रा स्थित आवास पर एक अनजान शख्स ने चोरी करने के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। सैफ अली खान पर हमला होने के बाद करीना कपूर का इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ खास अपडेट दी है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान की टीम ने एक्टर पर चाकू से किए गए हमले के बाद एक बयान पोस्ट किया है। बयान में करीना ने अपने पति सैफ की हेल्थ के बारे में अपडेट दी है।

करीना कपूर का पहला रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। एक्ट्रेस ने बीती रात को सैफ के साथ जो हादसा हुआ उस मामले पर पहली बार रिएक्ट किया है और सैफ की हालत अब कैसी है यह भी बताया है। उन्होंने कहा, ‘घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई… सैफ को काफी चोट लगी है, जिसकी वजह से वे अस्पताल में हैं और सर्जरी भी करनी पड़ी है। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं।’

सैफ अली खान की अब कैसी है हालत

स्टेटमेंट में आगे करीना ने लिखा है, ‘धैर्य रखिए, हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और कोई अटकलें ना लगाएं क्योंकि पुलिस पहले से ही इस मामले की जांच में लगी हुई है। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद। सैफ की हालत पहले से ठीक है, हमारे परिवार के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहा है और यहां बात अब हमारी सुरक्षा की भी है।’ बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि सबसे पहले सैफ के घर की नौकरानी पर घर में घुसे शख्स ने हमला किया था और 1 करोड़ की मांग की थी। तभी नौकरानी को बचाते हुए सैफ अली खान हाथापाई में गंभीर रूप से घायल हो गए। सैफ अली खान के हमले पर उनकी बहन सबा का भी पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने भाई संग अपनी बचपन की फोटो शेयर की है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।