एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटों की तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। करीना अपने इंस्टाग्राम के जरिए तैमूर और जेह के लिए अपना अगाध प्यार जताती रहती हैं। इसके अलावा अदकारा सैफ अली खान के साथ अपनी तस्वीरों को भी शेयर करती हैं। वहीं बीते दिनों करीना ने खुद अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि करीना कपूर अपने काम के साथ-साथ अपने बच्चों का भी बहुत ध्यान रखते हैं। यही नहीं करीना अपनी लाइफ से जुडी बातें भी फैंस के साथ शेयर करना पसंद करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने छोटे बेटे जेह की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

वैसे तस्वीर को देख साफ है कि नन्हे जेह अब चलने की तैयारी कर रहे हैं। इस फोटो में जेह का चेहरा नहीं नजर आ रहा है और वह अलमारी के सहारे खड़े होने की कोशिश करते नजर आ रहे है। वहीं छोटे बेटे को इस तरह खड़े होने की कोशिश करते देख करीना कपूर जरूर बहुत खुश होंगी। इस तस्वीर को शेयर कर करीना कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है, पैर की उंगलियाँ मेरे लिए। मेरा बेटे यह समय उड़ने का है।
वहीं करीना द्वारा शेयर की गई जेह की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान रिया कपूर ने करीना के पोस्ट पर कमेंट कर जेह को ‘हैंडसम’ बताया है। वहीं जेह की बड़ी बुआ सबा अली खान ने कमेंट किया, ‘जेह मेरी जान।’ करिश्मा कपूर ने कमेंट किया, ‘जे बाबा।

बता दें, करीना कपूर और सैफ अली खान इसी साल फरवरी के महीने में अपने दूसरे बच्चे जेह के पेरेंट्स बने हैं। वहीं इस कपल का बड़ा बेटा तैमूर अली खान पांच साल का हो जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्डा में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ होंगी।


Download Android App
Download iOS App



