इस हैंडसम हंक के आगे फीका पड़ेगा Ranbir Kapoor का चार्म? TJMM में कैमियो से छीन सकते हैं सारी लाइमलाइट

Summary :

लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर अपडेट सामने आई है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ एक और हैंडसम एक्टर नजर आएगा। चलिए बताते है कि तू झूठी मैं मक्कार में बॉलीवुड का कौन सा सुपरस्टार कैमियो करने वाला है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों ही स्टार्स अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को मशहूर डायरेक्टर लव रंजन बना रहे हैं।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को साथ में ऑनस्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर्स को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म होली के दिन यानि 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड का एक हैंडसम हंक फिल्म में रणबीर कपूर को टक्कर देते हुए नजर आने वाला है। डायरेक्टर लव रंजन के खास दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री पॉपुलर यंग एक्टर कार्तिक आर्यन के ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का हिस्सा होने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि लव ने अपने दोस्त और फेवरेट एक्टर कार्तिक को एक खास रोल के लिए फिल्म का हिस्सा बनाया है।
खबरों के अनुसार, कार्तिक आर्यन फिल्म में सेकेंड लीड एक्टर नहीं बल्कि कैमियो रोल में दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन के साथ प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी कॉमेडी ड्रामा फिल्में बनाने वाले लव रंजन को इंडस्ट्री में बदलते दौर में रिलेशनशिप के बदलते मायने अपनी फिल्मों के जरिए बयां करने के लिए जाना जाता है।
एक बार फिर लव रंजन अपनी अपकमिगं फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कहानी भी नए दौर के रिलेशनशिप पर बेस्ड है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

Desk Team