इस ट्रेन का किराया 5 लाख से लेकर 20 लाख रुपए है जाने इसकी खास बातें

Summary :

आपने अक्सर आम किराये पर ट्रेन से सफर किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई एसी ट्रेन भी है जिनका किराया लाखों रुपए है। आपने बिल्कुल सही सुना अब जिन ट्रेनों की हम बात करेंगे उसका किराया लाखों रुपए है।

आपने अक्सर आम किराये पर ट्रेन से सफर किया  होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई एसी ट्रेन भी है जिनका किराया लाखों रुपए है। आपने बिल्कुल सही सुना अब जिन ट्रेनों की हम बात करेंगे उसका किराया लाखों रुपए है। भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन  महाराजा एक्सप्रेस जो पूरी तरह  से लग्जरी है।इस ट्रेन के अंदर का नजारा आप देखेंगे तो देखते रह जाएंगे। अंदर से यह एक दम महल जैसी है। ट्रेन में शाही खान पान के लिए बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं। पूरी की पूरी ट्रेन ही एंटीक और रॉयल चीजों से सजाई गई है।
 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये किराया
महाराजा ट्रेन की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक महाराजा एक्सप्रेस भारत की विरासत भारत के खजाने, द इंडियन पैनोरमा और द इंडियन स्प्लेंडर नाम से चार अलग-अलग यात्राओं की पेशकश करती है। बात दें  इस ट्रेन का किराया 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक है।
 ट्रेन में है लग्जरी सुविधाएं
इसके साथ ही महाराजा एक्सप्रेस में चार तरह के कोच हैं।  जिसमें डीलक्स केबिन, सुइट, जूनियर सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट शामिल हैं। इस ट्रेन में दो तरह के पैकेज दिए जाते हैंय़ एक 3 रात और 4 दिन का है और दूसरा 6 रात और 7 दिन का सफर है। इसके बाद भारत में एसी ही एक और ट्रेन है  पैलेस ऑन व्हील्स।  यह ट्रेन भी सबसे महंगे रेल सफर के लिए मशहूर है। इस लग्जरी ट्रेन में आपको शानदार कंपार्टमेंट और उसी से अटैच एक बड़ा सा बाथरूम मिलता है।  यह पहियों पर चलने वाले एक शाही पैलेस की तरह है। जिस पर यात्रियों को शाही खाना खिलाया जाता है।
वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस
इसी तरह दुनिया की सबसे महंगी रेल यात्राओं के लिए यूरोप की वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस ट्रेन भी मशहूर है। इस लग्जरी ट्रेन के जरिए आप  यूरोपीय पर्यटन स्थलों की मजे से सैर कर सकते हैं। इसलिए ये ट्रेन अपने आप में बेहद अलग है।

Desk Team