Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पहनें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी Red Saree, मिलेगा मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक

Summary :

Karwa Chauth 2025: 9 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुहागिनों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ और पारंपरिक माना जाता है। ऐसे में आजकल बाजार में लाल रंग में तरह-तरह की डिजाइन, फैब्रिक और ड्रेप स्टाइल की साड़ियां उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ कुछ नया और ट्रेंडिंग पहनना चाहती हैं, तो ये जरूरी है कि आप पहले ये जान लें कि इस साल कौन-सी लाल साड़ी ट्रेंड में है। Karwa Chauth 2025 1. Heavy work Red Saree…

Karwa Chauth 2025: 9 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुहागिनों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ और पारंपरिक माना जाता है। ऐसे में आजकल बाजार में लाल रंग में तरह-तरह की डिजाइन, फैब्रिक और ड्रेप स्टाइल की साड़ियां उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ कुछ नया और ट्रेंडिंग पहनना चाहती हैं, तो ये जरूरी है कि आप पहले ये जान लें कि इस साल कौन-सी लाल साड़ी ट्रेंड में है।

Karwa Chauth 2025

1. Heavy work Red Saree

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025

यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है और आप करवा चौथ के मौके पर शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की भारी काम वाली लाल रंग की साड़ी पहन लें। इस तरह की साड़ी देखने में कमाल की लगती है। ऐसी साड़ी के साथ ब्लाउज भी भारी काम वाली ही होता है, जो देखने में कमाल का लगता है। ऐसी साड़ी के साथ आपको हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2. Red Silk Saree

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025

सिल्क की साड़ी तो एवरग्रीन होती है। शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास सिल्क की साड़ी न हो। सिल्क फैब्रिक में लाल और गोल्डन रंग की साड़ी कमाल की लगती है। यदि आपको ज्यादा वर्क वाली साड़ी पहनना पसंद नहीं है तो ऐसी सिल्क की साड़ी पहनें। ये साड़ी पहनने में खूबसूरत लगेगी। इसे आप बाद में भी कैरी कर सकती हैं।

3. Net Red Saree

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025

यदि करवा चौथ लुक को ग्लैमरस बनाना है तो आप इस तरह की नेट फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। नेट की साड़ी न सिर्फ देखने में कमाल की लगती है, बल्कि उसे पहनने से लुक पूरी तरह बदल जाता है। इस साड़ी के साथ ब्लाउज भी पारंपरिक पहनने की बजाय अलग डिजाइन का ही कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।

4. Silk Plain Saree

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025

जो महिलाएं हल्के वर्क वाले आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए ऐसी सिल्क फैब्रिक की साड़ी अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ी एकदम प्लेन होती है और इसपर सिर्फ किनारे पर हल्का सा बॉर्डर होता है, जो देखने में कमाल का लगता है। ऐसी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक और भी कमाल का दिखे।

5. Border Red Saree

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025

कुछ अलग सा लेकिन हल्का पहनने का मन है तो ऐसी डिजाइनर बॉर्डर वाली लाल साड़ी का चयन करें। लाल रंग की ऐसी साड़ी देखने में कमाल की लगती है। इसके साथ जो घुमावदार बॉर्डर है, वो उसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। ऐसी साड़ी को अलग अंदाज में पहनना है तो इसके साथ डिजाइनर ब्लाउज तैयार कराएं। डिजाइनर ब्लाउज ही आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा।

 

Also Read: Latest October Theater Release: अक्टूबर में थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में, दिवाली- दशहरा पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का धमाका

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।