Kaimur Women Missing: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता महिला का शव उसी के घर की छत से बरामद हुआ है। घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित बरेज गांव के पास की है। शनिवार से लापता 30 वर्षीय महिला चांदनी देवी का शव सोमवार की सुबह घर की सफाई के दौरान मिला। शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर छत पर एक कमरे में छिपा दिया गया था। घर में बदबू फैलने के बाद परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद खोजबीन में शव मिला।
Kaimur Women Missing: साफ-सफाई के दौरान बदबू से हुआ खुलासा
सोमवार की सुबह जब परिजन घर की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू के स्रोत की तलाश करते हुए जब वे छत पर पहुंचे तो एक कमरे में बोरे से खून रिसता दिखा। बोरा खोलने पर शव दिखाई दिया, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत ही घटना की सूचना मोहनिया पुलिस को दी गई।

Kaimur Crime News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
Kaimur Women Death: महिला की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई
मृतका की पहचान चांदनी देवी (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के जरुहा गांव की रहने वाली थीं। वह अपने पति प्रजापति मिश्रा के साथ बरेज गांव के पास घर बनाकर रहती थीं।

पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
चांदनी देवी के पति प्रजापति मिश्रा ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने पत्नी के लापता होने की सूचना थाने में दी, तो पुलिस ने यह कहकर मामला गंभीरता से नहीं लिया कि “तुम्हारी पत्नी चरित्रहीन थी और भाग गई है।” उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ उन्होंने पत्नी के मोबाइल नंबर की भी जानकारी दी थी, फिर भी पुलिस ने जांच नहीं की।

Kaimur News Today: पुलिस का बयान
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे में बंद करके छत पर छिपाया गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। यह मामला अब हत्या का रूप ले चुका है। किसने और क्यों चांदनी देवी की हत्या की? हत्या के पीछे घरेलू विवाद है या कोई अन्य कारण? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बज गया चुनावी बिगुल, BJP ने इन 13 नेताओं पर जताया भरोसा, दी ये बड़ी जिम्मेदारी


Download Android App
Download iOS App




