DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को मिली धमकी, इस गैंग ने मांगी 5000000 रूपये की फिरौती

Summary :

Raunak Khatri Threat News: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। कथित तौर पर कुख्यात रोहित गोदारा की ओर से यह धमकी दी गई है। गैंग से जुड़े शख्स ने रौनक के वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। जानकारी के अनुसार, रौनक खत्री को वॉट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश और कॉल किए गए। धमकी देने वाले ने साफ शब्दों में कहा कि पांच करोड़ रुपए दे दे, नहीं तो मरने के लिए तैयार हो जा। एक विदेशी नंबर से ये धमकी भरे संदेश भेजे…

Raunak Khatri Threat News: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। कथित तौर पर कुख्यात रोहित गोदारा की ओर से यह धमकी दी गई है। गैंग से जुड़े शख्स ने रौनक के वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। जानकारी के अनुसार, रौनक खत्री को वॉट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश और कॉल किए गए। धमकी देने वाले ने साफ शब्दों में कहा कि पांच करोड़ रुपए दे दे, नहीं तो मरने के लिए तैयार हो जा। एक विदेशी नंबर से ये धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं।

Raunak Khatri News: कई बार कॉल पर मिली धमकी

Raunak Khatri Threat News

धमकी देने वाले ने रौनक खत्री को वॉट्सएप पर कई बार कॉल भी किया। हालांकि, रौनक की ओर से जवाब न मिलने पर सख्स ने आगे लिखा, “फोन नहीं उठा रहा तो गोली खाने के लिए तैयार रह।” इस संबंध में रौनक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात नंबर से उसे कई बार कॉल भी किए गए और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपए की मांग की गई। धमकी भेजने वाले ने कहा कि मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Rohit Godara: पुलिस ने गोदारा गैंग का नाम बताया

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी वास्तव में रोहित गोदारा गैंग ने दी है या उसके नाम का इस्तेमाल कर कोई और व्यक्ति खौफ फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली पुलिस के साइबर विंग और क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी गई है।

DUSU Ex-President: कौन हैं रौनक खत्री?

DUSU Ex-President

दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करने वाले रौनक खत्री डूसू चुनाव में NSUI की तरफ से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। कैंपस में NSUI की तरफ से हर प्रकार के धरने में उनकी मौजूदगी देखी जाती थी। रौनक खत्री ने कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद पीने के पानी की खराब व्यवस्था को लेकर कई बार आवाजें उठाई थीं। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होनेपर खत्री ने खुद सभी जगह मटका लगाने का काम किया।

ये भी पढ़ें-बैंक जाने से पहले चेक करें हॉलिडे कैलेंडर, अक्टूबर में भी रहेंगे बंद

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।