कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल, कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े आये नजर

Summary :

बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी। इस कपल ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं लगने दी और अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया था।

बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी। इस कपल ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं लगने दी और अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं कपल अब शादी के बाद जब भी साथ में स्पॉट होता है तो इनकी केमिस्ट्री देखने लायक होती है। दोनों की नई-नई फोटोज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती है।  रविवार को एक बार फिर इस कपल को साथ में स्पॉट किया गया है।
पहले जान लीजिये, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई मोधपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में भव्य शादी रचाई थी। इस कपल ने दोनों के परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। वहीं शादी के बाद से कपल अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन शादी के बाद से दोनों हर एक फेस्टिवल को साथ में एन्जॉय कर रहे हैं।
 कैट-विक्की का वीडियो हुआ वायरल 
रविवार की रात को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल मुंबई के डिपार्चर गेट पर दिखाई दिए। खास बात हमेशा की तरह इस बार भी यह दोनों कपल गोल्स देते नजर आये। ये नया जोड़ा साथ में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आये और दोनों साथ में हमेशा की तरह मेड फोर इच अदर लग रहे थे। कैटरीना और विक्की का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसको फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। 

सिम्पल लुक में भी ढाया कहर
कैटरीना और विक्की कौशल के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान विक्की कौशल जहां ग्रे हुडी और ब्लैक ट्राउजर में हैंडसम दिखे। तो वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस सिम्पल लुक में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रही थी। कैटरीना ने वाइट टीशर्ट के साथ हाई पोनी और ब्लैक सनग्लास के साथ अपने लुक को पूरा किया। वैसे एयरपोर्ट पर कपल ने जिस तरह एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था उससे साफ है कि दोनों एयरपोर्ट पर भी एक दूसरे की केयर करना नहीं भूले। 
वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, इनकी केमिस्ट्री बॉलीवुड में सबसे रियल लगती है। दूसरे ने लिखा, किसी की नजर न लगे। वहीं किसी ने कैटरीना-विक्की को क्यूट कपल बताया तो किसी ने कहा दोनों चांद से ज्यादा चमक रहे हैं। 
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कैटरीना और विक्की दोनों ही अपने काम को लेकर थोड़ा ज्यादा बिजी चल रहे हैं। इस कपल की अलग-अलग कई फिल्में कतार में हैं। विक्की जहां  ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास सारा अली खान के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म है। तो वहीं कैटरीना कैफ  ‘टाइगर 3’ और ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी है।
 
 

Desk Team