विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को अभी कुछ ही वक्त हुआ हैं। शादी के बाद से ही दोनों अपने काम में बिजी हो गए और बहुत कम वक्त ही एक दूसरे के साथ बीता पाए हैं। इस साल साथ में उनका यह पहला वैलेंटाइंस डे है। ऐसे में उनके लिए यह दिन काफी खास है। विकी और कैटरीना को आज सुबह ही मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों लंदन से वापस लौटे हैं। अब कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइंस डे के मौके पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह रोमांटिक मूड में हैं।

पहली फोटो में कैटरीना और विकी एक दूसरे की ओर देख रहे हैं। दूसरी फोटो में विकी ने कैटरीना को गले लगाया हुआ है और तीसरी फोटो में विकी, कैट के माथे पर किस कर रहे हैं। लुक्स की बात करें तो कैटरीना ने ब्लैक कलर का विंटर जैकेट पहना है जबकि विकी सफेद रंग के स्वेटर में हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हो सकता है कि इस साल हम रोमांटिक डिनर ना कर पाएं लेकिन तुमने मुश्किल पलों को बेहतर बनाया है और यही मायने रखता है।’

आपको बता दे, दोनों ने त्यौहारों पर एक-दूसरे के साथ समय बिताने की भरपूर कोशिश की। विक्की को कई बार लगातार ट्रैवल करते देखा गया था। वे मुंबई से इंदौर और फिर इंदौर से मुंबई हर दूसरे दिन सफर कर रहे थे। तो जाहिर है विक्की ने कैटरीना से दूरी कम करने की पूरी कोशिश की। ऐसे में कैटरीना का विक्की की तरीक करना तो बनता है।


Download Android App
Download iOS App



