Keerthy Suresh ने रचाई बॉयफ्रेंड Antony Thattil संग शादी, मंगलसूत्र पहनते वक्त इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Summary :

Keerthy Suresh ने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल संग की शादी, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से आज 12 दिसंबर को शादी कर ली है. कपल ने उन्होंने गोवा में सात फेरे लिए और जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने की कस्में खाईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कीर्ति और सुरेश ने एक दूसरे को 15 साल तक डेट किया और अब दोनों ने एक होने का फैसला किया. शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं और कपल इन तस्वीरों में वाकई काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

कीर्ति सुरेश ने कुछ दिन पहले ही तिरुपति में अपनी शादी का वेन्यू बताया था. उसी के मुताबकि उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की. कपल ने आज 12 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की वहीं कल 13 दिसंबर को कपल क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे. शादी की तस्वीरें कीर्ति और एंटनी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है.

कीर्ति ने सोशल मीडिया पर दिखाई शादी की झलक

कीर्ति और एंटनी ने अपने इस खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. तस्वीरों में कीर्ति और एंटनी ने इस खास पलों को देखा जा सकता है. जिसमें एक्ट्रेस को दो लुक में देखा गया पहले लुक में उन्होंने ट्रेडिशनल यलो एंड ग्रीन साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ मेकअप किया वहीं थाटिल ने भी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अटायर कैरी किया. वहीं दूसरे लुक में कीर्ति ने मरुन साड़ी और मैचिंग ज्वैलरी पहनी और एंटनी ने ऑफ व्हाईट कुर्ता पहना. तस्वीरें वाकई एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की वाइब दे रही हैं.

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

कीर्ति सुरेश की अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म बेबी जॉन है जिसमें वे वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी. इस फिल्म से वे अपना बॉलीवुड करने जा रही हैं. इसके अलावा कीर्ति केन्नवड़ी और रिवोल्वर रीता में नजर आएंगी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।