KGF 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सामने आया नया पोस्टर 

Summary :

केजीएफ 2 की रिलीज डेट के बारे में असमंजस बना हुआ है। ऐसे में एक फोटो आई है, जो फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ बता रही है।

 कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगातार अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव हो रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सिनामाघर बंद हैं, जिस कारण फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की रिलीज डेट टालने को मजबूर हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि जल्द ही देश के हालात सामान्य हो जाएंगे, जिसके बाद वो अपनी फिल्में रिलीज कर पाएंगे। 
इसी के चलते कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज डेट के बारे में असमंजस बना हुआ है। केजीएफ के मेकर्स ने अब एक तस्वीर पोस्ट की है।  साल 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में ‘केजीएफ 2’ का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है। यश, संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर ‘केजीएफ 2’ का इंतजार फैंस लंबे समय से खर रहे हैं। बीते साल ये कहा गया था कि साल 2021 में मेंकर्स फिल्म को रिलीज करेंगे, लेकिन अब माहौल को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है, मगर फिर भी मेकर्स रिलीज डेट से जुड़ा बड़ा निर्णय ले चुके हैं। 


केजीएफ 2 में काम करने वाले कलाकार राव रमेश के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक रिवील किया है। फर्स्ट लुक रिवील करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मेकर्स ने बताया है कि वो अपनी फिल्म को 16 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज करेंगे। केजीएफ 2 के मेकर्स ने तारीख के साथ साल का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म अगर इस साल रिलीज नहीं हो पायी तो मेकर्स अगले साल इसे दर्शकों के सामने पेश करेंगे। 

कोरोना से बिगड़े हालातों पर चर्चा करें तो ऐसा बताया जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में हालात काफी गंभीर हैं। सरकार कोरोना मामलों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है लेकिन ये जल्द कम होते नहीं दिख रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि अगले 2 महीनों में हालात पर काबू पाया जा सकेगा।

Desk Team