सलमान खान के केस करने के बाद KRK के ढीले हुए तेवर, सलीम खान से लगाई गुहार

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की पिछले दिनों फिल्म ‘राधे’ रिलीज हुई है। ऐसे में सलमान की इस फिल्म का रिव्यू करना कमाल आर खान उर्फ केआरके को लगता है

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की पिछले दिनों फिल्म ‘राधे’ रिलीज हुई है। ऐसे में सलमान की इस फिल्म का रिव्यू करना कमाल आर खान उर्फ केआरके को लगता है अब भारी पड़ गया है। हाल ही में सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है और भाईजान की तरफ से केआरके को केस का नोटिस दिया गया है। अब इस नोटिस का कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।
दरअसल केआरके के फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू करने से सलमान खान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने तुरंत एक्शन ले लिया। ऐसे में कल जो केआरके कोर्ट में केस का टाइटल अच्छा खान V/S खान बता रहे थे, आज वो हाथ जोड़कर माफी मांगने को तैयार हो गए हैं। सलमान के केस दर्ज करने के बाद केआरके के तेवर ढीले पड़ गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने केस वापस लेने के लिए सलीम खान तक से गुहार लगा दी है।
दरअसल अब जब कमाल आर खान के हाथ से बात निकल गई तो उन्होंने अब एक्टर के पिता यानी सलीम खान से गुहार लगाई कि वह सलमान से कहे कि ये केस को आगे न बढ़ाया जाए। यही नहीं केआरके तो सलमान की फिल्मों के रिव्यू वीडियो डिलीट तक करने को भी तैयार हो गए हैं।
केआरके क्या बोले ? 
केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट करके लिखा है, आदरणीय सलीम खान साहब मैं यहां सलमान खान की फिल्मों और उनका करियर खराब करने के लिए नहीं हूं, मैं तो सिर्फ मनोरंजन के लिए फिल्मों की समीक्षा करता हूं। अगर मुझे पता होता की मेरी समीक्षा से सलमान प्रभावित होते हैं तो मैं समीक्षा नहीं करूंगा। अगर वह मुझे अपनी फिल्म की समीक्षा नहीं करने के लिए कहते तो मैं समीक्षा नहीं करता।

अपने अगले ट्वीट में कमाल आर खान ने लिखा, इसलिए मुझे उनकी फिल्म की समीक्षा करने से रोकने के लिए मामला दर्ज करने की जरूरत नहीं है। सलीम सर, मैं यहां किसी को ठेस पहुंचाने नहीं आया हूं। इसलिए मैं भविष्य में उनकी फिल्म की समीक्षा नहीं करूंगा। कृपया उसे मामले को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहें। यदि आप चाहें तो मैं अपने समीक्षा वीडियो भी हटा दूंगा। धन्यवाद सलीम साहब।

बता दें, केआरके दबंग खान की फिल्म राधे के खिलाफ पिछले दिनों से ही बयान बाजी करने में लगे हुए हैं। हद तो तब पार हुई जब केआरके ने ‘राधे’ के फ्लॉप होने को लेकर एक पोल चलाया था। खैर, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी बहुत बार ऐसा हुआ है जब केआरके सुपरस्टार  सलमान खान की फिल्मों को फ्लॉप बताते रहे हैं। 
गौरतलब है, कमाल आर खान लगातार सलमान खान की फिल्मों को फ्लॉप बता रहे हैं और वह सलमान खान पर कमेंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे पहले वो सलमान खान पर बिग बॉस को लेकर तक टिप्पणी कर चुके हैं। लेकिन इस बार सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने केआरके के खिलाफ एक्शन ले लिया है।

Desk Team