संजय दत्त का ‘केजीएफ 2’ से फर्स्ट लुक हुआ आउट, खूंखार अवतार में नजर आये एक्टर

Summary :

साउथ की जबरदस्त फिल्मों में से एक रही ‘केजीएफ चैप्टर 1’जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म की एक्शन से लेकर कहानी तक सब कुछ काफी शानदार था।

साउथ की जबरदस्त फिल्मों में से एक रही ‘केजीएफ चैप्टर 1’ जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म की एक्शन से लेकर कहानी तक सब कुछ काफी शानदार था। इसके बाद अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जाने वाला है,ऐसे में अब एक-एक कर केजीएफ चैप्टर 2 के किरदारों के लुक रिलीज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में संजू बाबा का एक पोस्टर जारी कर दिया गया है,जिसमें वो बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।
संजय का ‘केजीएफ 2’ में दिखा खतरनाक लुक 
संजय दत्त फिल्म केजीएफ 2 में अधीरा के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में संजय एक खतरनाक शख्स के रूप में लोगों में अपना खौफ    फैलाने का काम करेंगे। वैसे फिल्म के पोस्टर में उनका ऐसा अवतार देखने के बाद यह तय हो गया है कि संजय दत्त एक बेहद खतरनाक योद्धा बने हैं। इसके अलावा पोस्टर में उनकी लंबी दाढ़ी और हाथों में तलवार लुक और ज्यादा दमदार दिख रहा है। 
बता दें कि संजय के फर्स्ट लुक को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है,जिस वजह से एक्टर काफी खुश हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर इस खास गिफ्ट के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। संजय ने पोस्ट करके लिखा इस फिल्म पर काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट और क्या हो सकता था,शुक्रिया।

बॉलीवुड का थानोस होगा अधीरा ?
वैसे कुछ वक्त पहले संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में होने किरदार के बारे में सही तरह से बताया था,इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड किरदार थानोस से अधीरा की तुलना की थी और बताया था कि ये काफी खतरनाक होने वाला है। बता दें कि इस बार भी यश फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे,परन्तु इस बार उनका लुक और वो क्या अलग करेंगे इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Desk Team