डीजल के दाम गुरुवार को लगातार चौथे दिन और पेट्रोल के लगातार 31वें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़े तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रही। कोलकाता और चेन्नई में यह क्रमश: 77.04 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
शेयर बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई, 38307 पर सेंसेक्स, निफ्टी भी तेज
दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।


Download Android App
Download iOS App



