राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए यमुना और सरस्वती के संगम से पवित्र मिट्टी और जल आज अयोध्या पहुंचेगी

Summary :

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के लिए गुरुवार को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम से मिट्टी और जल यहां पहुंचेगी।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के लिए गुरुवार को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम से मिट्टी और जल यहां पहुंचेगी। बुधवार को मंत्रों के जाप के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं को मिट्टी और जल सौंप दिया गया। विहिप के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस मिट्टी और जल को लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से मिट्टी भी भूमि पूजन के लिए अयोध्या भेजी गई है। प्रयागराज में विहिप के प्रवक्ता अश्विनी मिश्रा के मुताबिक, “विहिप के धमार्चार्य संपर्क प्रमुख शंभू और प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार और मेजा निवासी अनुसूचित जनजाति के संजू लाल आदिवासी ने बुधवार को वैदिक परंपरा के माध्यम से पूजन करते हुए पवित्र मिट्टी और जल का संग्रह किया।”

भाजपा का ओवैसी पर पलटवार, कहा- क्या राष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों की इफ्तार पार्टियां धर्मनिरपेक्ष थी

मिट्टी और जल के साथ विहिप के नेता महावीर भवन (वीएचपी नेता स्वर्गीय अशोक सिंघल के निवासस्थल) गए और राम मंदिर के लिए सिंघल के योगदान और प्रयासों को याद किया। तत्पश्चात विहिप के कार्यकर्ता पवित्र मिट्टी को लेकर विहिप कार्यालय केसर भवन ले गए। विहिप नेता ने कहा, “संगम के पवित्र मिट्टी और जल के अलावा काशी विश्वनाथ की मिट्टी, श्रृंगवेरपुर के पानी सहित कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी व पानी का संग्रह कर 5 अगस्त से पहले अयोध्या पहुंचाया जाएगा जिनमें कबीर मठ, महर्षि भारद्वाज आश्रम और सीतामढ़ी शामिल हैं।”

Desk Team