कौन है Khanzadi? जिसनें चाहत पांडे को किया Expose

Summary :

Khanzadi on Chahat Pandey: ‘द 50’ शो इन दिनों कई वजहों से चर्चा का विषय बना हुआ है. खास तौर पर हाल ही के नए एपिसोड की शुरुआत में हुए गठबंधनों में आई दरार के बाद कम वोटों के कारण जहानवी शो से बाहर हो गईं और मनीषा रानी उनके साथ बॉटम में थीं. सभी कंटेस्टेंट्स महल के अलग-अलग कोनों में नई प्लानिंग पर चर्चा करते नजर आए. तभी खानज़ादी और श्रुतिका अर्जुन के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है और सिचुएशन तब और बिगड़ जाती है जब श्रुतिका मनीषा से पूछती है कि वो इतनी इमोशनल क्यों थी. इससे…

Khanzadi on Chahat Pandey: ‘द 50’ शो इन दिनों कई वजहों से चर्चा का विषय बना हुआ है. खास तौर पर हाल ही के नए एपिसोड की शुरुआत में हुए गठबंधनों में आई दरार के बाद कम वोटों के कारण जहानवी शो से बाहर हो गईं और मनीषा रानी उनके साथ बॉटम में थीं. सभी कंटेस्टेंट्स महल के अलग-अलग कोनों में नई प्लानिंग पर चर्चा करते नजर आए.

तभी खानज़ादी और श्रुतिका अर्जुन के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है और सिचुएशन तब और बिगड़ जाती है जब श्रुतिका मनीषा से पूछती है कि वो इतनी इमोशनल क्यों थी. इससे खानज़ादी को निर्च लग जाती है और उसकी श्रुतिका के साथ तीखी बहस शुरू हो जाती है, जो खानज़ादी को ‘भूतिया’ और बदसूरत कहती है.

Chahat Pandey: चाहत पांडे से हुई खानज़ादी की लड़ाई

 Khanzadi on Chahat Pandey
Khanzadi on Chahat Pandey (Source: Social Media)

इसके बाद चाहत बीच में आकर श्रुतिका का साथ देती है और उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन यह कोशिश उल्टी पड़ जाती है क्योंकि खानज़ादी और चाहत के बीच तीखी कहा-सुनी होने लगती है. इसके बाद खानज़ादी चाहत पर कई भद्दी बातें करती है और उस पर रजत दलाल और दिग्जय सिंह राठी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाती है. इसके अलावा खानज़ादी चाहत पर सिंपथी बटोरने का आरोप भी लगाती है और उसे नकली, अनपढ़ और गंवार कहती है.

The 50 Controversy: खानज़ादी ने क्या किया दावा?

खानज़ादी का ये दावा है कि चाहत खुद को हिंदुस्तानी महिला होने का दिखावा करती है और आगे आरोप लगाती है कि चाहत दिग्विजय और रजत दोनों से संबंध बनाए रखना चाहती है. वो कहती है कि, “तुझे दोनों चाहिए ना, ये यहां लड़कों के साथ हैशटैग बनाने आई है.” उनके ये बयान सुनकर सब हैरान रह जाते हैं, बाद में सिद्धार्थ भारद्वाज से बातचीत में खानज़ादी कहती हैं, “मैंने उसके बारे में और घर के बाहर वो जो कुछ भी करती है, उसके बारे में बहुत कुछ सुना है और कल उसने इसे साबित कर दिया.

अब, भविष्य में अगर उसने अपना मुंह खोला तो मैं उसका इतिहास खोल दूंगी. बाहर वो क्या है, उसकी औकात दिखा दूंगी.” बेबिका से एक और बातचीत में खानज़ादी चाहत को ‘आंटी’ कहती हैं, जबकि बेबिका कहती हैं कि उन्हें लगता है कि रजत और चाहत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.

The 50 Reality Show: खानज़ादी का सोशल मीडिया पर रिएक्शन

 Khanzadi on Chahat Pandey
Khanzadi on Chahat Pandey (Source: Social Media)

हालांकि चाहत को लेकर इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद खानजादी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था. क्योंकि शो को देखने वाले फैंस का ये कहना था कि खानज़ादी ने चाहत पर आरोप लगाते हुए अपनी लीमिट क्रॉस कर दी.लेकिन अब खानज़ादी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाहत की पोल खोलते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने चाहत की सच्चाई सबके सामने रखी है. दरअसल खानजादी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चाहत पांडे की शो में उनके साथ की गई बेकार हरकत पर बात की. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे चाहत ने उनका नाम किसी दूसरे शख्स से जोड़ा था.

इस वीडियो के कैप्शन में खानजादी ने लिखा कि, ‘केवल मेरा रिएक्शन दिखाया गया, उसका उकसाना नहीं. चाहत पांडे ने गाली-गलौज वाले शब्द बोले, अपमानजनक व्यवहार किया. मगर मेरे साथ उनकी हरकतें पूरी तरह काट दी गईं, क्योंकि उन्हें नेशनल टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था, इसलिए कन्टेक्स्ट गायब था. मैं बिना वजह एग्रेसिव लग रही थी.’

सिचुएशन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ‘इसने मुझे प्रभावित किया और इसलिए मेरा रिएक्शन झटके और असहजता से आया, मैंने कहा ये गंवार औरत है. मेरे लिए ‘गंवार’ पढ़ाई से नहीं जुड़ा है, बल्कि किसी ऐसे शख्स से है जो इतनी नीचे गिरकर, बिलो द बेल्ट जाता है जो कोई सोच भी नहीं सकता. मैं ईमानदारी से स्तब्ध थी, क्योंकि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी व्यक्तिगत रूप से ऐसी हरकत नहीं देखी थी. मैं बहुत सम्मानजनक परिवार से हूं. मेरी परवरिश मुझे ऐसी औरतों के आसपास रहने की इजाजत नहीं देती.’

खानजादी ने अपने सभी फैंस को संदेश देते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरा मैसेज सभी निर्दोष फऐंस के लिए है. सतर्क रहें, खुद सोचें, और बुद्धिमानी से चुनें कि किसे एडमायर करते हैं. अगर आप ऐसे लोगों का समर्थन करते हो तो आपमें और उनमें कोई फर्क नहीं. ढेर सारा प्यार.’

Who is Khanzadi: कौन है खानज़ादी

 Khanzadi on Chahat Pandey
Khanzadi on Chahat Pandey (Source: Social Media)

अगर बात करें खानज़ादी की तो इनका असली नाम फ़िरोज़ा खान है, जो कि एक भारतीय रैपर, गायिका और रियलिटी टीवी स्टार हैं. जो एमटीवी हसल 2.0 और बिग बॉस 17 में अपनी कंटेंडरशिप के लिए पॉपुलर हैं. असम की रहने वाली खानज़ादी अपने बेबाक अंदाज और रैपिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, जिन्होंने हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ में भी हिस्सा लिया है.

Read More: Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?

 

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।