सिनेमाघरों में नहीं इस OTT Platform पर रिलीज होगी Kho Gaye Hum Kahan

Summary :

Kho Gaye Hum Kahan release date: अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव की एक्टिंग से भरपूर फिल्म ‘खो गए हम कहां’ (Kho Gaye Hum Kahan) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरो में रिलीज करने के बजाए सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है। ये फिल्म क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये फिल्म क्रिसमस मूवी लवर्स के लिए काफी खास होने वाली है। वहीं…

Kho Gaye Hum Kahan release date: अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव की एक्टिंग से भरपूर फिल्म ‘खो गए हम कहां’ (Kho Gaye Hum Kahan) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Kho Gaye Hum Kahan release date

फिल्म मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरो में रिलीज करने के बजाए सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है। ये फिल्म क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये फिल्म क्रिसमस मूवी लवर्स के लिए काफी खास होने वाली है।

वहीं पोस्टर की बात करे तो शेयर किये गए पोस्टर में तीनों दोस्त यानी इमाद (Siddhant Chaturvedi), अहाना (Ananya Panday) और नील (Adarsh Gourav) किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं और काफी मजे करते हुए दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

तीन दोस्तों पर आधारित फिल्म

Kho Gaye Hum Kahan release date: ‘खो गए हम कहां’ फिल्म की कहानी मुंबई में स्थापित डिजीटल युग के तीन दोस्तों पर आधारित है। इस कहानी का निर्देशन वरैन सिंह ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर बात करने वाली इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया के सहयोग से जीवंत किया है। फिल्म की कहानी को इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील (आदर्श गौरव) के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।

सिद्धांत, अनन्या की दूसरी फिल्म साथ

बता दें, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे दूसरी बार “खो गए हम कहां” में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म “गहराइयां” में एकसाथ काम किया था, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में थीं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid