बार के बाहर लड़खड़ाती दिखी खुशी कपूर, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Summary :

हाल ही में खुशी को न्यासा देवगन और दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ पार्टी करते हुए स्पाट किया गया। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग खुशी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी
और डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटियां खुशी-जाह्नवी हमेशा चर्चे में रहती है। जाह्नवी
कपूर बालीवुड में डेब्यू कर चुकी है। वहीं, खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू
करने वाली है। खुशी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली
है। हाल ही में खुशी को न्यासा देवगन और
दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ पार्टी करते हुए स्पाट किया गया। इस पार्टी का
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग खुशी को जमकर ट्रोल कर रहे
हैं।

Khushi Kapoor - IMDb

खुशी कपूर जल्द
ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। खुशी कपूर अक्सर अपनो दोस्तों संग पार्टी करते
स्पाट होती है। खुशी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल खुशी कपूर कल रात अपने दोस्तों संग मुंबई के एक रेस्तरां में पार्टी करने गई
थी।
इस पार्टी में
खुशी के साथ अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी पहुंची थीं। इस पार्टी में खुशी और
न्यासा ने अपने दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ जमकर मस्ती की। पार्टी खत्म होने के
बाद ओरहान खुशी को लोगों की भीड़ से बचाते हुए उन्हें गाड़ी तक छोड़ने भी आए।

nysa devgan - Hindisip

इस दौरान खुशी पैपराजी के
बीच घिरी दिखी। बता दें कि वायरल वीडियो में खुशी को उनके दोस्त ओरहान हाथ पकड़ कर
गाड़ी तक ले जाते दिखें। वहीं, न्यासा अकेली गाड़ी तक आती नजर आई। वीडियो में खुशी
को लोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई खुशी को
नशे में बता रहा है तो वहीं, किसी ने कहा कि पैसे सेंस नहीं खरीद सकते है।

सोशल मीडिया पर खुशी को
ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि खुशी ऐसे भाग रही है कि किसी के छुने से उसे
कैंसर हो जाएगा। एक और यूजर ने कहा कि ऐसे यूथ को मीडिया ना ही दिखाए तो ही अच्छा
है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि
वह नशे में है और चलने में असमर्थ है।

खुशी की बॉलीवुड
डेब्यू की बात करें तो फिल्म द आर्चीज से वो बॉलीवुड
में कदम रख रही है। फिल्म नेटफिलिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में खुशी के साथ-साथ सुहाना
खान, अगस्तया नंदा भी डेब्यू करते नजर आएंगे।

Desk Team