Bold Image के बाद अचानक भक्ति का रंग! Khushi Mukherjee का ‘शिव तांडव’ वीडियो देख भड़के लोग

Summary :

Khushi Mukherjee Viral Video: टीवी और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस Khushi Mukherjee इन दिनों एक बिल्कुल अलग वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान शिव का फेमस ‘शिव तांडव स्तोत्र’ जपती नजर आ रही हैं। Khushi Mukherjee Viral Video: बोल्ड इमेज के लिए ट्रोल होने वाली खुशी मुखर्जी का बदला अंदाज आमतौर पर ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रहने वाली खुशी का यह रूप देखकर कई लोग हैरान रह…

Khushi Mukherjee Viral Video: टीवी और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस Khushi Mukherjee इन दिनों एक बिल्कुल अलग वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान शिव का फेमस ‘शिव तांडव स्तोत्र’ जपती नजर आ रही हैं।

Khushi Mukherjee Viral Video: बोल्ड इमेज के लिए ट्रोल होने वाली खुशी मुखर्जी का बदला अंदाज

Khushi Mukherjee Viral Video
Khushi Mukherjee Viral Video ( Source: Social Media)

आमतौर पर ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रहने वाली खुशी का यह रूप देखकर कई लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक्ट्रेस शांत माहौल में बैठकर पूरे भाव के साथ शिव तांडव का पाठ करती दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग खुशी के इस नए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

Khushi Mukherjee Shiv Tandav: शिव भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेस, वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

Khushi Mukherjee Shiv Tandav
Khushi Mukherjee Shiv Tandav ( Source: Social Media)

वायरल वीडियो में खुशी मुखर्जी भगवान शिव की स्तुति “जटाटवी गलज्जल प्रवाह पावितस्थले…” का पाठ करती सुनाई देती हैं। उनका यह अंदाज़ उनके फैंस के लिए काफी अलग और चौंकाने वाला है।

वीडियो को शेयर करते हुए खुशी ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था भी जाहिर की है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि उन्हें खुशी का यह स्पिरिचुअल रूप काफी पसंद आया। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि एक्ट्रेस का यह वीडियो उनकी पर्सनैलिटी का बिल्कुल अलग पहलू दिखाता है।

हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसे भी यूजर्स हैं जो इसे लेकर बहस कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जो एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर ट्रोल होती रही है, उसके इस अचानक बदले रूप को देखकर लोग हैरान हैं। इसी वजह से यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

Khushi Mukherjee News: सोशल मीडिया पर बंटी राय- किसी ने की तारीफ, तो किसी ने उठाए सवाल

Khushi Mukherjee News
Khushi Mukherjee News ( Source: Social Media)

खुशी मुखर्जी का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होना अच्छी बात है और खुशी को इस रूप में देखना अच्छा लगा।

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी के धार्मिक भाव पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। हालांकि खुशी मुखर्जी की तरफ से अभी तक इस विवाद या वायरल वीडियो पर कोई खास रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इतना जरूर है कि उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

एक्ट्रेस पहले भी अपने बोल्ड आउटफिट और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रही हैं। लेकिन इस बार उनका यह स्पिरिचुअल अंदाज लोगों को चौंका रहा है। फिलहाल उनका यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

Read More: Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में होगा बड़ा धमाका, फिल्म में होंगे 1 नहीं कई विलेन..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।