बॉलीवुड की ख़ूबसूरत हसीनाओं में से एक कियारा आडवाणी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस बैक टू बैक हिट फ़िल्में दे रही हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कियारा के चर्चे भी काफी तेज हो गए हैं। वही एक्ट्रेस अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। लेकिन कियारा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। वही सूत्रों की माने तो बॉलीवुड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच पनप रही रिश्तों की बात जमकर छाया हुआ हैं। वही अपनी शादी की बात को लेकर अब खुद एक्ट्रेस ने खुद ये बड़ा बयान भी दे दिया हैं।

कियारा ने दिया ये बड़ा बयान
दरअसल हाल ही में दिए इंटरव्यू में कियारा ने कहा है कि उनके ऊपर फिलहाल शादी को लेकर कोई प्रेशर नहीं है. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, ‘मुझे नहीं लगता कि सिंगल लोगों के ऊपर शादी के प्रेशर जैसा कुछ होता है’,वहीं, इस इंटरव्यू में कियारा ने एक्टर अनिल कपूर से मिली एक सलाह का भी जिक्र किया है। कियारा कहती हैं कि अनिल कपूर ने उनसे कहा है कि, ‘जब सही समय हो और तुम्हें खुद लगे कि अब शादी के लिए तुम तैयार हो तभी तुम्हें शादी करना चाहिए। उम्र, सोसाइटी और बाकी चीज़ों का सोचकर शादी नहीं करो। जब तुम खुद तैयार हो तभी शादी करो और तब तक हिट फ़िल्में देती रहो’

ये हैं एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट

वही एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करे तो कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ 24 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में कियारा आडवाणी के साथ वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हीं, कियारा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस राम चरण तेजा के साथ फिल्म आरसी 15 में नज़र आएंगी। वहीअब कियारा सिंगल से कब डबल होंगी और किसके साथ होंगी ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



