कियारा आडवाणी के हॉट फोटोशूट से लोगों ने ली तफरी, मीम्स बनाकर पूछा कपड़े कहां है?

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है। लेकिन अब कियारा का ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है। लेकिन अब कियारा का ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में कियारा न्यूड नजर आ रही हैं और उन्होंने केवल अपना शरीर एक बड़ी सी पत्ती से ढक रखा है। 
कियारा का ये फोटोशूट मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी द्घारा उनके कैलेंडर के लिए करवाया है। वैसे तो डब्बू के कैलेंडर के लिए कई और स्टार्स ने भी फोटोशूट करवाया है,मगर सबसे ज्यादा चर्चे कियारा आडवाणी की फोटो के  हो रहे हैं। 
सोशल मीडिया यूजर्स कियारा की इस फोटो पर अब अपनी अलग-अलग प्रतिकियाएं दे रहे हैं किसी को उनकी ये तस्वीर बेहद सेक्सी लगी तो इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने कबीर सिंह का नाम लेकर उन्हें प्रीति यानी कियारा का जमकर मजा उड़ा रहा है। 
वैसे  लोगों ने सिर्फ कियारा को ही नहीं बल्कि इस फोटो को क्लिक करने वाले मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस बीच कियारा और डब्बू को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के टॉपलेस शूट से नाराज लोगों ने कियारा से मीम्म बनाकर पूछा है कि उनके कपड़े कहां है?  
याद दिला दें कि साल 2019 में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी नजर आई थीं। फिल्म में ये दोनों स्टार लीड रोल में थे और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट भी हुई थी। कबीर सिंह मं शाहिद ने एक पजेसिव बॉयफ्रेंड का रोल किया। वहीं प्रीति यानी कियारा उनकी गर्लफ्रेंड बनी थी जो बहुत सहती हुई रहती हैं। अब इस फिल्म में दोनों के किरदरों के लिए भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
सोशल मीडिया यूज़र्स ने बनाए इस तरह के मीम्स… 



Desk Team