बला की खूबसूरती एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल बैक टू बैक मूवी कर रही हैं। और एक्ट्रेस की सारी मूवी ब्लॉकबस्टर हिट भी जा रही हैं। वही एक्ट्रेस ने अभी कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में स्क्रीन साझा किया था जो मूवी ब्लॉकबस्टर हिट हुई हैं। वही कियारा अभी इस मूवी की सक्सेस पार्टी एन्जॉय कर ही रही थी की वो अपनी अपकमिंग मूवी ‘जुग जुग जियों’ के प्रोमोशंस में बिजी हो गयी हैं। इस मूवी में कियारा वरुण धवन के साथ लीड रोल में नज़र आएंगी। वही इस बीच कियारा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही जिसमे कियारा अपने लाइफ पार्टनर में होने वाले खासियत के बारे में बात कर रही हैं।
कियारा के लाइफ पार्टनर में ये होनी चाहिए खासियत दरअसल कियारा ने एक मीडिया रिपोर्ट के इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें अपने पार्टनर में क्या खासियत चाहिए। उन्हें लगता है कि विश्वास, समझ, वफादारी, सम्मान और सेंस ऑफ ह्यूमर ऐसी चीजें हैं जो वह अपने पार्टनर में वो चाहती हैं। वही कियारा ने कहा- मैं एक ऐसा इंसान चाहती हूं जो मुझे प्यार महसूस करवाए और मुझे फॉर ग्रांटेड ना ले।

रिलेशनशिप को लेकर भी दी ख़ास एडवाइज
वही कियारा आडवाणी ने फैंस को हेल्दी रिलेशनशिप को लेकर सलाह भी दी। जहां उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन हर रिश्ते के लिए बेहद जरुरी है। मुझे लगता है कि किसी भी रिश्ते में सबसे खराब बात ये है कि आप अपने ईगो को आगे आने देते हैं। मेरे लिए एक हेल्दी रिलेशनशिप वो है जिसमें आप हर चीज पर बात करते हैं। आपको एक-दूसरे को उसी तरह स्वीकारना चाहिए जैसे वो हैं।

रिलेशनशिप को लेकर बनी चर्चा का विषय

वही कियारा इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस का नाम आज कल शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जा रहा हैं। दरअसल बीते साल दोनों की साथ में शेरशाह मूवी आई थी जिसके बाद से ही दोनों के रिश्तों की बातें सामने आने लगी थी। वही उनके फैंस को उनकी ऑन और ऑफ दोनों ही केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही हैं। वही दोनों अक्सर साथ में कई जगह पर स्पॉट भी किए जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



