Sidharth Malhotra संग वेकेशन एन्जॉय करती दिखी Kiara Advani, अनसीन तस्वीर शेयर कर कह दी ये बात

Summary :

बॉलीवुड के लवबर्ड्स कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आए दिन अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जहां दोनों ही कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे वो अवार्ड शो हो या फिर कोई वेकेशन दोनों ही कपल एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का बस मौके ढूंढते रहते हैं।

बॉलीवुड के लवबर्ड्स कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आए दिन अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जहां दोनों ही कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे वो अवार्ड शो हो या फिर कोई वेकेशन दोनों ही कपल एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का बस मौके ढूंढते रहते हैं। ऐसे में अब कियारा ने अब अपने वेकेशन की एक और अनसीन तस्वीर शेयर कर दी हैं। जहां एक्ट्रेस पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं। 
कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके जापान वेकेशन के दौरान की है। इस तस्वीर में कियारा के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों का फेस नहीं, बल्कि उनका बैक नजर आ रहा है। 
इस दौरान कियारा ने पिंक कलर का और सिद्धार्थ ने ब्लू कलर का ड्रेस कैरी किया है। वहीं, कियारा के पास एके एक क्यूट बैक भी दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, “मुझे पहले ही वापस ले लो।” बता दे की अब दोनों अपने वेकेशन से लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। 
बता दे की कियारा और सिद्धार्थ ने हाल ही में बड़े ही गुपचुप तरह से शादी रचाई थी। जहां दोनों ने अपनी शादी में अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को ही न्योता दिया था। 
वही दोनों ही कपल के शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आए थे। वही शादी के बाद अब दोनों ही कपल अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हो गए हैं। 

Desk Team